NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025 में ऋषभ पंत का कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025 में ऋषभ पंत का कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    ऋषभ पंत इस संस्करण कुछ खास नहीं कर पाए (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025 में ऋषभ पंत का कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 28, 2025
    03:06 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम का इस बार खराब प्रदर्शन रहा।

    ऋषभ पंत की कप्तानी वाली ये टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई। इस सीजन में LSG ने अपने 14 में से सिर्फ 6 मैच जीते।

    कप्तान पंत इस संस्करण अपने नाम के अनरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। कुछ मुकाबलों को छोड़ दें तो उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा।

    उनके इस संस्करण में किए प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    रन

    ऐसा रहा पंत का प्रदर्शन 

    पंत ने इस संस्करण अपनी 13 पारियों में 24.45 की औसत और 133.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 269 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल रहा।

    उन्होंने 23 चौके और 16 छक्के भी लगाए। इस बीच वह 2 पारियों में नाबाद भी रहे।

    वह LSG की टीम से 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    LSG में उनसे ज्यादा रन आयूष बदोनी (329), एडेन मार्करम (445), निकोलस पूरन (524) और मिचेल मार्श (627) ने बनाए थे।

    शतक

    LSG के आखिरी मुकाबले में जड़ा शतक 

    पंत ने LSG के लिए आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार शतक जड़ा।

    वह 61 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत 118 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी स्ट्राइक रेट 193.44 की रही।

    हालांकि, इसके वावजूद उनकी टीम मुकाबला हार गई।

    पंत LSG की ओर से शतक लगाने वाले 5वें बल्लेबाज बने। उनसे पहले केएल राहुल (2 शतक), क्विंटन डिकॉक, मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस LSG की ओर से शतक जड़ चुके हैं।

    दांव

    LSG ने नीलामी में पंत पर लगाया था बड़ा दांव 

    IPL 2025 से पहले हुई बड़ी नीलामी में पंत को LSG ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, नीलामी में उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

    इसके बाद टीम ने उनको कप्तानी की जिम्मेदारी भी दी।

    पंत पिछले संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेले थे। वह 2016 से DC की टीम का ही हिस्सा थे। हालांकि, उन्हें DC ने नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था।

    करियर

    पंत के IPL करियर पर एक नजर 

    पंत ने अपना पहला IPL मैच साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ खेला था।

    उन्होंने 125 मैच खेले हैं, जिसकी 123 पारियों में 34.16 की औसत और 147.62 की स्ट्राइक रेट से 3,553 रन बनाए हैं। वह 2 शतक के अलावा 19 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    उनके बल्ले से 319 चौके और 170 छक्के निकले हैं।

    वह LSG से पहले DC की टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। कप्तान के तौर पर उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    ऋषभ पंत
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    'तू मेरी मैं तेरा...' के सेट से कार्तिक आर्यन का वीडियो लीक, अनन्या पांडे दिखीं साथ अनन्या पांडे
    अभिषेक बच्चन नहीं, 'बंटी और बबली' के लिए ऋतिक रोशन थे पहली पसंद; क्यों ठुकराया प्रस्ताव?  ऋतिक रोशन
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    भारती सिंह की हालत खराब, आया तेज बुखार; रोते-रोते बताया अपना हाल भारती सिंह

    IPL 2025

    IPL 2025: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL 2025: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2025: केएल राहुल का इस सीजन में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े केएल राहुल

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने LSG को अपने घर में हराया, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: जसप्रीत बुमराह ने LSG के खिलाफ पहली बार चटकाए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: PBKS बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    ऋषभ पंत

    IPL 2025: ऋषभ पंत फिर से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आएंगे नजर- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    पैट कमिंस ने ऋषभ पंत को बड़ा खतरा बताया, कहा- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रखेंगे खामोश  पैट कमिंस
    ICC टेस्ट रैंकिंग: जसप्रीत बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे, ऋषभ पंत को भी हुआ फायदा  ICC रैंकिंग
    ऋषभ पंत मना रहे 27वां जन्मदिन, जानिए क्रिकेट में उनके नाम दर्ज रिकॉर्ड्स और आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टी-20: हार के बावजूद खेली गई सबसे बड़ी पारियां, इस बल्लेबाज ने जड़े थे 151 रन  टी-20 क्रिकेट
    IPL 2025: डेवोन कॉनवे ने GT के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  डेवोन कॉनवे
    टी-20 क्रिकेट: डेब्यू मुकाबलों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज  टी-20 क्रिकेट
    आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने वनडे में लगातार दूसरा शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025