Page Loader
IPL 2025: RCB ने मयंक अग्रवाल और DC ने सेदिकुल्लाह अटल को अपने साथ जोड़ा 
RCB में शामिल हुए मयंक अग्रवाल (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: RCB ने मयंक अग्रवाल और DC ने सेदिकुल्लाह अटल को अपने साथ जोड़ा 

May 07, 2025
10:17 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बचे हुए सत्र के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपनी-अपनी टीमों में बदलाव किए हैं। दरअसल, RCB ने चोटिल देवदत्त पडिक्कल की जगह पर मयंक अग्रवाल को शामिल किया है। वहीं, DC ने हैरी ब्रूक की जगह पर सेदिकुल्लाह अटल को अपने साथ जोड़ा है। दोनों टीमों ने आधिकारिक तौर पर ये जानकारी दी है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

करार

हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे थे पडिक्कल 

ब्रूक ने निजी कारणों से IPLसे नाम वापस ले लिया था और अब नए IPL नियमों के अनुसार उन पर प्रतिबंध लगने का खतरा है। उनकी जगह सेदिकुल्लाह को DC में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के इस अफगानी बल्लेबाज ने 49 टी-20 में 34.25 की औसत के साथ 1,507 रन बनाए हैं। वहीं, पडिक्कल हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे और उनकी जगह पर अग्रवाल को 1 करोड़ रुपये में RCB ने जोड़ा है।

आंकड़े 

ऐसा है मयंक का IPL करियर 

मयंक ने अब तक 127 IPL मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 22.74 की औसत और 133.05 की स्ट्राइक रेट से 2,661 रन बनाए हैं। अपने IPL करियर में उन्होंने 13 अर्धशतक और 1 शतक जमाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 रन रहा है। उन्होंने 263 चौके और 98 छक्के भी लगाए हैं। मयंक ने अपना पहला मुकाबला कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ साल 2011 में खेला था।