NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े 
    अहमदाबाद में मुकाबला खेला जाएगा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 31, 2025
    12:40 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के क्वालीफायर-2 में रविवार (1 जून) को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा।

    यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम गुजरात टाइटंस (GT) का घरेलू मैदान है।

    इस संस्करण में इस मैदान को GT के घरेलू मैचों के साथ क्वालीफायर-2 और फाइनल मुकाबले की भी मेजबानी मिली है।

    ऐसे में आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य प्रमुख आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पिच

    कैसा है पिच का मिजाज? 

    इस स्टेडियम में लाल और काली मिट्‌टी दोनों से बनी हुई पिच है। लाल मिट्‌टी की पिच अच्छा उछाल देती है, जिससे बल्लेबाजों शॉट्स खेलने में आसानी होती हैं।

    काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल तो सामान्य होता है, लेकिन यह स्पिनरों को मदद करती है।

    यहां पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है। IPL में यहां कई हाई स्कोरिंग मैच हुए हैं।

    ऐसे में संभावना है कि एक बार फिर यहां रनों की खूब बारिश हो सकती है।

    जानकारी

    कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम? 

    एक्यूवेदर के मुताबिक, 1 जून को अहमदाबाद में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। बारिश की 15 प्रतिशत संभावना है।

    आंकड़े

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े 

    इस स्टेडियम में अब तक 42 IPL मैच खेले जा चुके हैं।

    यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 21 और बाद में भी बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 21 मैच ही जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है।

    यहां उच्चतम स्कोर PBKS (243/5 बनाम GT, 2025) और न्यूनतम स्कोर GT (89, बनाम DC, 2024) के नाम दर्ज है।

    इस मैदान पर सबसे बड़ी पारी शुभमन गिल (129 बनाम MI, 2023) ने खेली थी।

    दोनों

    दोनों टीमों का इस मैदान पर ऐसा रहा है प्रदर्शन 

    MI ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, इसमें से 1 मैच में ही उसे जीत और 5 मुकाबलों में हार मिली है। MI का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 178 रन रहा है।

    दूसरी तरफ PBKS ने यहां अब तक 6 मैच खेले हैं, 2 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 3 मैच में टीम को जीत मिली है। 1 मैच टाई रहा है।

    PBKS का यहां सर्वोच्च स्कोर 243 रन रहा है।

    हेड-टू-हेड

    दोनों टीमों के बीच बराबरी का रहा है मुकाबला 

    PBKS और MI के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 17 में MI को जीत मिली है, जबकि 16 मैच PBKS ने अपने नाम किए हैं।

    इस संस्करण दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया था। उस मुकाबले को PBKS ने 7 विकेट से जीता था।

    IPL 2024 में भी दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया था। उस मैच को MI ने 9 रन से अपने नाम किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    पंजाब किंग्स
    मुंबई इंडियंस
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश

    IPL 2025

    IPL 2025, क्वालीफायर-1: PBKS और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL 2025: कप्तान ऋषभ पंत पर लगा भारी जुर्माना, जानिए क्या है कारण  ऋषभ पंत
    IPL 2025 में खत्म हुआ LSG का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2025 में ऋषभ पंत का कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स

    पंजाब किंग्स

    IPL 2025: नेहल वढेरा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025: शशांक सिंह ने RR के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    RR बनाम PBKS: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025

    मुंबई इंडियंस

    MI बनाम GT: विल जैक्स ने जड़ा IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने रोमांचक मुकाबले में MI को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DLS नियम की बदौलत MI को हराया, देखिए मैच के मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: आशीष नेहरा और हार्दिक पंड्या पर लगा भारी जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला  आशीष नेहरा

    टी-20 क्रिकेट

    रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में अपने 12,000 रन पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा
    टी-20 क्रिकेट में जीत में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक 50+ स्कोर वाले बल्लेबाजों पर नजर, सूची में एक भारतीय भी शामिल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा KKR के खिलाफ दूसरा अर्धशतक, 1,000 रन भी पूरे किए IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025