Page Loader
IPL 2025: MI बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े 
अपनी पहली जीत की तलाश में होगी MI (तस्वीर: एक्स/@mipaltan)

IPL 2025: MI बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े 

Mar 30, 2025
06:00 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से 31 मार्च को होगा। MI ने अब तक अपने दोनों मैच हारे हैं और टीम जीत का खाता खोलना चाहेगी। वहीं, KKR ने अब तक 1 मैच जीता है और 1 में ही शिकस्त झेली है। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पिच रिपोर्ट 

कैसा रहता है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज? 

वानखेड़े स्टेडियम की पिच अमूमन बल्लेबाजी के मुफिद रहती है। यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जिससे उछाल अच्छा मिलता है और गेंद आसानी से बैट पर आती है। यहां स्पिनरों को भी विकेट चटकाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। पिच में घास भी नहीं होती है, जिससे तेज गेंदबाजों को भी कम ही मदद मिलती है। यहां टॉस की भूमिका काफी अहम रहती है। कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।

जानकारी

कैसा रहेगा मुंबई के मौसम का हाल?  

एक्यूवेदर के मुताबिक, मुंबई में 31 मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम 7:30 बजे टॉस होना है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

आंकड़े 

वानखेड़े स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े 

इस स्टेडियम में अब तक 116 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 54 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 62 मैच जीते हैं। इस स्टेडियम में उच्चतम स्कोर RCB (235/1 बनाम MI, 2015) और न्यूनतम स्कोर KKR (67 बनाम MI, 2008) के नाम दर्ज है। यहां सबसे बड़ी पारी एबी डिविलियर्स (133* बनाम MI, 2015) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हरभजन सिंह (5/18 बनाम CSK, 2011) ने किया था।

प्रदर्शन 

वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के प्रदर्शन 

वानखेड़े स्टेडियम में MI ने अब तक 85 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 51 मैच में उन्हें जीत और 33 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 1 मैच टाई रहा है। इस मैदान पर MI का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन रहा है। KKR ने इस मैदान पर 17 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 में उन्हें जीत और 12 में हार मिली है। यहां KKR का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 202 रन रहा है।