NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: LSG बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025: LSG बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े 
    27 मई को LSG से भिड़ेगी RCB की टीम (तस्वीर: एक्स/@RCBTweets)

    IPL 2025: LSG बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 26, 2025
    04:45 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 70वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से 27 मई को होगा।

    फिलहाल अंक तालिका में तीसरे पायदान पर मौजूद RCB अपने आखिरी लीग मैच को जीतकर शीर्ष-2 स्थानों में जगह बनाना चाहेंगे।

    यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और LSG अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेगी।

    आइए पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पिच 

    कैसा है पिच का मिजाज? 

    इस स्टेडियम की पिच का निर्माण काली मिट्टी से किया गया है। इस पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है।

    यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ-साथ स्पिनर्स हावी होने लगते हैं।

    हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 172 रन है।

    यहां हुए आखिरी मैच में SRH की टीम ने 231/6 का स्कोर बनाया था।

    जानकारी

    कैसा रहेगा मौसम? 

    एक्यूवेदर के मुताबिक, 27 मई को लखनऊ में तेज गर्मी रहने वाली है। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को बारिश की संभावना 8 प्रतिशत है।

    आंकड़े 

    IPL में इकाना स्टेडियम के आंकड़े 

    इस स्टेडियम में अब तक 21 IPL मैच खेले जा चुके हैं।

    यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 9 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने भी 11 मैच जीते हैं। इस बीच 1 मैच में कोई परिणाम नहीं निकला है।

    यहां सबसे बड़ी पारी ईशान किशन (94* बनाम RCB, 2025) ने खेली है।

    सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड मार्क वुड (5/14, बनाम DC, 2023) के नाम पर दर्ज है।

    प्रदर्शन 

    इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन 

    इकाना स्टेडियम में LSG ने अब तक 20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 9 मैच में उन्हें जीत और 10 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 1 मैच बेनतीजा रहा है।

    इस मैदान पर LSG का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 205 रन रहा है।

    RCB ने इस मैदान पर सिर्फ 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1 मैच जीता है और 1 ही हारा है।

    हेड-टू-हेड 

    दोनों टीमों के बीच लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला 

    RCB और LSG के बीच IPL के इतिहास में अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं। 3 मैच में RCB को जीत मिली है और 2 मैच LSG ने अपने नाम किए हैं।

    इस संस्करण दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा।

    IPL 2024 में दोनों टीम सिर्फ 1 मैच में भिड़ी थी। उस मैच को LSG ने 28 रन से अपने नाम किया था। IPL 2023 में दोनों टीमों ने 1-1 मैच अपने नाम किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: LSG बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    राजकुमार राव की इन फिल्मों ने पहले वीकेंड पर मचाई धूम, 'भूल चूक माफ' किस पायदान पर? राजकुमार राव
    न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से जुड़ी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट ने RTI खारिज की सुप्रीम कोर्ट
    जयशंकर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- पाकिस्तान को हमले के बाद सूचित किया, पहले नहीं एस जयशंकर

    IPL 2025

    IPL 2025: RCB ने जैकब बेथेल की जगह टिम सीफर्ट को किया शामिल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025 में कैसा रहा RR के कप्तान संजू सैमसन का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    IPL: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रसिद्ध खिलाड़ी जिन्होंने केवल 1 मैच खेला इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2025: DC ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    LSG बनाम DC: केएल राहुल IPL में सबसे तेज 5,000 रन वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े IPL 2025
    IPL 2025: LSG बनाम DC मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2025: RCB बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL के इतिहास में RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज  IPL 2025
    IPL 2025: विराट कोहली RCB के लिए 300 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बनें, जड़ा अर्धशतक इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम CSK: जेकब बेथेल ने जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट में 13,000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने जो रूट
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025