Page Loader
IPL 2025: LSG बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े 
4 अप्रैल को MI से भिड़ेगी LSG की टीम (तस्वीर: एक्स/@LucknowIPL)

IPL 2025: LSG बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े 

Apr 03, 2025
11:35 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 16वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 4 अप्रैल को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस सीजन में अब तक दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते हुए हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि, उन्हें MI से कड़ी चुनौती मिल सकती है। आइए मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी बातें जानते हैं।

पिच 

कैसी है लखनऊ की पिच?  

इस स्टेडियम की पिच का निर्माण काली मिट्टी से किया गया है। इस पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। पिछले सीजन इस मैदान कम स्कोरिंग वाले मैच हुए थे। यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ-साथ स्पिनर्स हावी होने लगते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। ऐसे में इस मैदान पर बल्ले और गेंद के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

जानकारी

कैसा रहेगा मौसम का हाल?  

एक्यूवेदर के मुताबिक, 4 अप्रैल को लखनऊ में तेज गर्मी रहने वाली है। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। बारिश की संभावना नहीं है।

मेजबानी 

IPL के 15 मैचों की मेजबानी कर चुका है यह मैदान 

इस स्टेडियम में अब तक 15 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 7 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने भी 7 ही मैच जीते हैं। इस बीच 1 मैच में कोई परिणाम नहीं निकला है। यहां सबसे बड़ी पारी मार्कस स्टोइनिस (89* बनाम MI, 2023) ने खेली है। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड मार्क वुड (5/14, बनाम DC, 2023) के नाम पर दर्ज है।

प्रदर्शन 

इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन 

इकाना स्टेडियम में LSG ने अब तक 15 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 मैच में उन्हें जीत और 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 1 मैच टाई रहा है। इस मैदान पर LSG का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन रहा है। MI ने इस मैदान पर 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्हें हार मिली है। यहां MI का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 172 रन रहा है।