Page Loader
IPL 2025: PBKS ने CSK को 18 रन से हराया, देखें मुकाबले के शानदार मोमेंट्स
PBKS ने CSK को 18 रन से हराया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: PBKS ने CSK को 18 रन से हराया, देखें मुकाबले के शानदार मोमेंट्स

Apr 08, 2025
11:20 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 22वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 18 रन से हराते हुए इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। चंडीगढ़ में हुए मैच में जीत के लिए मिले 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK की टीम 201/5 का स्कोर ही बना सकी। यह CSK की लगातार चौथी हार है। इस मैच के शानदार मोमेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

अश्विन 

अश्विन ने अपने 1 ओवर में ही लिए 2 विकेट 

रविचंद्रन अश्विन ने पारी का 8वां ओवर करते हुए 2 विकेट हासिल किए। इस अनुभवी ऑफ स्पिनर ने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर नेहाल वढेरा को आउट किया। इसके बाद उसी ओवर के आखिरी गेंद पर उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन की राह दिखाई। अश्विन ने अपने 4 ओवर में 48 रन देते हुए कुल 2 विकेट लिए। अपने IPL करियर में उन्होंने 29.92 की औसत के साथ 185 विकेट लिए।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

शतक 

प्रियांश आर्य ने लगाया अपना पहला IPL शतक

आर्य ने 42 गेंदों में 103 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस बीच उन्होंने 7 चौके और 9 बड़े छक्के लगाए। वह सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शुमार हुए हैं। उन्होंने छठे विकेट के लिए शशांक सिंह के साथ मिलकर 34 गेंदों में 71 रन की उम्दा साझेदारी भी निभाई। उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच PBKS की पारी को स्थिरता प्रदान की।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

छक्के 

प्रियांश आर्य ने मथीशा पथिराना के 1 ओवर में लगाए 3 छक्के 

अपनी शतकीय पारी के दौरान आर्य ने मथीशा पथिराना के ओवर में 3 छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। आर्य अब IPL के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। भारतीय खिलाड़ियों में उनसे आगे इस सूची में सिर्फ युसूफ पठान हैं, जिन्होंने 37 गेंदों में शतक लगाया था। IPL में आर्य से तेज शतक सिर्फ क्रिस गेल (30 गेंद) और डेविड मिलर (38 गेंद) ने लगाए हैं।

ट्विटर पोस्ट

ये है आर्य के छक्कों का वीडियो 

साझेदारी 

कॉनवे और दुबे ने दिखाया संघर्ष

लक्ष्य का पीछा करते हुए डेवोन कॉनवे ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह मौजूदा सीजन में उनके बल्ले से निकलने वाली पहली अर्धशतकीय पारी रही। इस बीच उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 89 रन की साझेदारी निभाई। वह 49 गेंदों पर 69 रन की पारी खेलकर रिटायर आउट हुए। वहीं, दुबे ने 27 गेंदों में 42 रन की पारी खेली।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post