Page Loader
IPL 2025: चोटिल संदीप शर्मा की जगह राजस्थान रॉयल्स ने इस गेंदबाज को दिया मौका 
संदीप शर्मा इस संस्करण अब नहीं खेलेंगे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: चोटिल संदीप शर्मा की जगह राजस्थान रॉयल्स ने इस गेंदबाज को दिया मौका 

May 08, 2025
03:07 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए अच्छा नहीं जा रहा है। पहले बल्लेबाज नितीश राणा चोटिल होने के कारण IPL 2025 से बाहर हो गए, और अब तेज गेंदबाज संदीप शर्मा भी बचे हुए मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नंद्रे बर्गर को 3.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया गया है। संदीप उंगली में लगी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं।

आंकड़े

बर्गर के आंकड़ों पर एक नजर 

बर्गर ने 69 टी-20 मुकाबलों की 67 पारियों में 23.44 की औसत से 77 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 7.73 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/11 का है। IPL में इस खिलाड़ी ने 6 मुकाबले खेले हैं। इसकी 5 पारियों में 20.71 की औसत से 7 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/29 का रहा है। IPL 2024 में यह खिलाड़ी RR की टीम का ही हिस्सा था। दक्षिण अफ्रीका के लिए बर्गर ने 2 टी-20 मुकाबले खेले हैं।

प्रदर्शन

इस संस्करण कैसा रहा संदीप का प्रदर्शन? 

संदीप ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले और इसकी 10 पारियों में 40.11 की खराब औसत के साथ 9 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 9.89 की रही थी। उनका इस संस्करण सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/21 का रहा। कुल 137 IPL मुकाबलों में इस खिलाड़ी ने 27.87 की औसत से 146 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 का रहा है।