Page Loader
IPL 2025: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क की जगह DC की टीम में शामिल होगा ये स्टार खिलाड़ी 
जैक फ्रेजर-मैक्गर्क इस संस्करण नहीं खेलेंगे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क की जगह DC की टीम में शामिल होगा ये स्टार खिलाड़ी 

May 14, 2025
04:54 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बाकी बचे मैचों के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया है। यह फैसला तब लिया गया जब जैक फ्रेजर-मैक्गर्क ने व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों से हटने का फैसला किया। DC ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए मुस्तफिजुर का स्वागत किया और मैक्गर्क को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुस्तफिजुर को 6 करोड़ रुपये में टीम ने अपने साथ जोड़ा है।

IPL

IPL में ऐसा रहा है  मुस्तफिजुर का प्रदर्शन 

मुस्तफिजुर ने IPL 2016 में अपना पहला मुकाबला खेला था। उन्होंने 57 मुकाबले खेले हैं। इसकी 57 पारियों में 28.88 की औसत और 8.14 की इकॉनमी रेट के साथ 61 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/29 का रहा है। मुस्तफिजुर IPL 2022 और 2023 में DC की टीम का हिस्सा रहे थे। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 281 मुकाबलों में 351 विकेट लिए हैं।

प्रदर्शन

मैक्गर्क का इस संस्करण कैसा रहा था प्रदर्शन?

इस संस्करण मैक्गर्क ने 6 मुकाबले खेले और इसकी 6 पारियों में 9.16 की बेहद खराब औसत के साथ 55 रन बनाने में सफल रहे। उनकी स्ट्राइक रेट केवल 105.76 की रही थी। IPL 2025 में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 38 रन था। IPL में इस खिलाड़ी ने 15 मैच की 15 पारियों में 25.66 की औसत और 199.48 की स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन है।