NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: MI ने KKR को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2025: MI ने KKR को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स 
    MI ने अपनी पहली जीत दर्ज की (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: MI ने KKR को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 31, 2025
    10:24 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 8 विकेट से हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की।

    वानखेड़े स्टेडियम में KKR के बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम सिर्फ 116 रन पर सिमट गई।

    जवाब में MI ने 12.5 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल किया। MI से रेयान रिकेल्टन ने अर्धशतक (62*) लगाया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से जीती MI की टीम 

    KKR ने 25 रन के स्कोर तक क्विंटन डिकॉक (1), सुनील नरेन (0) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (11) के विकेट खो दिए।

    खराब शुरुआत के बाद भी KKR के विकेटों के गिरने का क्रम जारी रहा और पूरी टीम महज 16.2 ओवर में ही सिमट गई।

    KKR से अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 22 रन बनाए।

    जवाब में MI ने रिकेल्टन पारी की बदौलत लक्ष्य हासिल किया। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 27 रन बनाए।

    अश्विनी 

    IPL डेब्यू में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने अश्विनी  

    अश्विनी ने पारी के चौथे और अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे (11) को आउट कर KKR को तीसरा झटका दिया और अपने विकेटों का खाता खोला।

    इसके बाद उन्होंने शानदार गेंदबाजी जारी रखी और रिंकू सिंह (17), मनीष पांडे (19) और आंद्रे रसेल (5) को पवेलियन की राह दिखा दी।

    इससे KKR पूरी तरह बैकफुट पर आ गई। अश्विनी ने अपने 4 ओवर में 24 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

    सूची 

    इस सूची में शामिल हुए अश्विनी 

    अश्विनी ने इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम दर्ज की। वह IPL डेब्यू की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज बन गए हैं।

    मथीशा पथीराना यह उपलब्धि हासिल करने वाले 9वें खिलाड़ी थे।

    इन दोनों से पहले इशांत शर्मा, विलिकिन मोटा, शेन हारवुड, अमित सिंह, चार्ल लैंगवेल्ट, अली मुर्तजा, टीपी सुधिंद्रा और अल्जारी जोसेफ भी अपने IPL डेब्यू की पहली गेंद पर विकेट चटकाने में सफल रहे हैं।

    सूची 

    इस सूची में शामिल हुए मनीष पांडे 

    KKR से मनीष पांडे बतौर इम्पैक्ट प्लेयर बल्लेबाजी के लिए आए। वह 14 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 19 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

    इसके साथ ही पांडे IPL के सभी सीजन में खेलने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने हैं।

    बता दें कि पांडे से पहले महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सभी 18 संस्करणों में हिस्सा लिया है।

    जानकारी

    KKR ने इस सीजन में बनाया सबसे कम स्कोर 

    IPL 2025 में किसी टीम का 120 से कम स्कोर पर आउट होने का यह पहला अवसर था। क्रिकबज के अनुसार, KKR अब 10वीं बार 120 से कम स्कोर पर ऑलआउट हुई है और इनमें से 6 बार वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ आई हैं।

    पारी 

    रिकेल्टन ने अपना पहला अर्धशतक लगाया।  

    छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI से रिकेल्टन ने 41 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेली।

    उन्होंने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक पूरा करने के लिए 33 गेंदों का सहारा लिया। अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की अच्छी पिटाई की।

    दिलचस्प रूप से सुनील नरेन के एक ओवर में उन्होंने 2 बड़े छक्के भी लगाए। इससे पहले उनके स्कोर क्रमशः 13 और 6 रन थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    मुंबई इंडियंस
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    एनवीडिया ने चीन में AI चिप के डायवर्जन से किया इनकार, कहा- नहीं मिला कोई सबूत  एनवीडिया
    सलमान खान ने आखिर ले लिया अपनी अगली फिल्म पर फैसला, सामने आया ये बड़ा अपडेट सलमान खान
    पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की महिला यूट्यूबर गिरफ्तार हरियाणा
    जेनसोल इंजीनियरिंग के CFO ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह  प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    IPL 2025

    IPL 2025: LSG ने SRH को दी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2025: SRH बनाम LSG मुकाबले में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे' सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2025: GT बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL 2025: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2025: जसप्रीत बुमराह MI के शुरुआती कुछ मैचों से होंगे बाहर- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2025, फाइनल: हरमनप्रीत कौर ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी, जानिए उनके आंकड़े  हरमनप्रीत कौर
    WPL 2025, फाइनल: MI ने DC को हराकर दूसरी बार जीता खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स  WPL 2025
    WPL 2025 में इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन,जानिए आंकड़े  WPL 2025

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    शेल्डन जैक्सन ने हर तरह की क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े  रणजी ट्रॉफी
    22 मार्च को KKR और RCB मैच से होगा IPL 2025 का आगाज- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: KKR की कप्तानी के लिए तैयार हैं वेंकटेश अय्यर, खुद कही ये बड़ी बात इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में अब मौजूदा चैंपियन की जर्सी पर होगा गोल्डन बैज, KKR होगी पहली टीम इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: SRH और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2025
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: जिमी नीशम ने पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लिया 5 विकेट हॉल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड ने 5वें टी-20 में पाकिस्तान को हराया, 4-1 से सीरीज की अपने नाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टिम सेफर्ट ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टी-20 में खेली 97* रन की पारी, जानिए आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025