LOADING...
IPL 2025: MI ने चोटिल विग्नेश पुथुर की जगह इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल
विग्नेश पुथुर IPL 2025 से बाहर हो गए हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: MI ने चोटिल विग्नेश पुथुर की जगह इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

May 01, 2025
11:58 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) को बड़ा झटका लगा है। टीम की युवा सनसनी विग्नेश पुथुर चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह लेग स्पिनर रघु शर्मा को 30 लाख रुपये में अनुबंधित किया गया है। पुथुर को जब भी इस संस्करण में मौका मिला तो उन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। इस युवा खिलाड़ी ने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से कई बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को परेशान किया।

नया

कौन है रघु शर्मा?

रघु का जन्म 11 मार्च 1993 को जालंधर, पंजाब में हुआ था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब और पुडुचेरी की ओर से खेला है। उन्होंने 11 प्रथम श्रेणी मैचों में 57 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनकी गेंदबाजी औसत 19.59 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/56 का रहा है। लिस्ट-A क्रिकेट में उन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/37 का रहा है। टी-20 में उन्होंने 3 मैचों में 3 विकेट झटके हैं।

प्रदर्शन

कैसा रहा इस संस्करण  पुथुर  का प्रदर्शन?

इस संस्करण पुथुर ने 5 मुकाबले खेले थे। इसकी 5 पारियों में 18.16 की उम्दा औसत के साथ 6 विकेट अपने नाम किए थे। उनकी इकॉनमी रेट 9.08 की रही थी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/32 का रहा था। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही इस खिलाड़ी ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा को अपना शिकार बनाया था।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post