NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL इतिहास में इन गेंदबाजों ने एक पारी में दिए हैं सर्वाधिक रन 
    अगली खबर
    IPL इतिहास में इन गेंदबाजों ने एक पारी में दिए हैं सर्वाधिक रन 
    मोहित शर्मा ने एक पारी में सबसे ज्यादा रन दिए हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL इतिहास में इन गेंदबाजों ने एक पारी में दिए हैं सर्वाधिक रन 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 16, 2025
    11:40 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग का पिछला सीजन बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसा था।

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 287 और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 277 रन बना दिए थे।

    इस सीजन भी खराब गेंदबाजों की शामत आनी तय है। ऐसे में आइए IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1

    मोहित शर्मा (73 रन) 

    सूची में पहले स्थान पर तेज गेंदबाज मोहित शर्मा हैं। IPL 2024 के 40वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेलते हुए इस गेंदबाज ने 4 ओवर में 73 रन खर्च कर दिए थे।

    उनकी इकॉनमी रेट उस मुकाबले में 18.25 की रही थी। उनके खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाजों ने 4 चौके और 7 छक्के जड़े थे।

    DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में GT 220 रन ही बना पाई थी।

    #2

    बेसिल थम्पी (70 रन)

    दूसरे स्थान पर SRH के पूर्व तेज गेंदबाज बेसिल थम्पी हैं। उन्होंने IPL 2018 में RCB के खिलाफ 4 ओवर में 70 रन लूटा दिए थे। उनकी इकॉनमी 17.50 की रही थी।

    उनके खिलाफ RCB के बल्लेबाजों ने 5 चौके और 6 छक्के जड़े थे।

    मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 218/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में SRH की टीम 20 ओवर में 204 रन ही बना पाई थी। RCB को 14 रन से जीत मिली थी।

    #3

    यश दयाल (69 रन) 

    सूची में तीसरे स्थान पर GT के पूर्व तेज गेंदबाज यश दयाल हैं। IPL 2023 के 13वें मुकाबले में इस खिलाड़ी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 4 ओवर में 69 रन खर्च किए थे। उनकी इकॉनमी रेट 17.25 की रही थी।

    उनके खिलाफ KKR के बल्लेबाजों ने 3 चौके और 8 छक्के लगाए थे।

    यह वही मुकाबला था जिसके आखिरी ओवर में यश के खिलाफ रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जड़कर मैच जीत लिया था।

    #4

    रीस टॉपले और ल्यूक वुड (68-68 रन)

    इंग्लैंड के 2 तेज गेंदबाज ल्यूक वुड और रीस टॉपले ने एक पारी में 68-68 रन खर्च किए हैं। टॉपले ने RCB के लिए खेलते हुए SRH के खिलाफ ये रन दिए थे।

    उन्होंने 4 ओवर में 17 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी। उनके खिलाफ SRH के बल्लेबाजों ने 6 चौके और 5 छक्के लगाए थे।

    वुड ने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हुए DC के खिलाफ 17 की इकॉनमी रेट से रन दिए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    सनराइजर्स हैदराबाद
    यश दयाल
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    इस साल आ रहीं हैं ये 5 जबरदस्त एक्शन फिल्में, लिख लीजिए तारीख ऋतिक रोशन
    IPL 2025: जितेश शर्मा SRH के खिलाफ मैच में बने RCB के कप्तान, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    गाड़ी लंबे समय तक बंद रखने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? कार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के IPL 2025 शेड्यूल पर उठाए सवाल, कही ये बात मुंबई इंडियंस
    RCB ने रजत पाटीदार को क्यों बनाया कप्तान? टीम के बल्लेबाजी कोच ने बताया कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025 के लिए MI ने जारी की अपनी जर्सी, रोहित समेत ये खिलाड़ी आए नजर   IPL 2025
    IPL 2025: KKR की कप्तानी के लिए तैयार हैं वेंकटेश अय्यर, खुद कही ये बड़ी बात वेंकटेश अय्यर

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2024, क्वालीफायर-1: आंद्रे रसेल का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा KKR बनाम SRH मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट IPL 2024
    KKR बनाम SRH, क्वालीफायर-1: राहुल त्रिपाठी ने जड़ा IPL 2024 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  IPL 2024
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: मिचेल स्टार्क ने SRH के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े IPL 2024

    यश दयाल

    IPL 2022: कौन हैं गुजरात टाइटंस में शामिल किए गए यश दयाल? क्रिकेट समाचार
    यश दयाल कौन हैं जिन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया? जानिए उनके आंकड़े और उपलब्धि भारतीय क्रिकेट टीम
    KKR के खिलाफ मैच के बाद बुरी तरह से टूट चुका है यश दयाल का परिवार गुजरात टाइटंस
    क्या क्रिकेटर यश दयाल ने साझा की इस्लाम विरोधी पोस्ट? जानिए क्या है पूरा मामला इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    BBL 2024-25, फाइनल: होबार्ट हरिकेंस ने सिडनी थंडर को हराया, पहली बार जीता खिताब बिग बैश लीग
    कौन है गोंगाडी तृषा, जिन्होंने अंडर-19 टी-20 विश्व कप में जड़ा पहला शतक? भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    बेन डकेट ने भारत के खिलाफ जड़ा पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ झटके 5 विकेट, ये बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम   वरुण चक्रवर्ती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025