
IPL 2025 में खूब चला मिचेल मार्श का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में मिचेल मार्श का बल्ला खूब गरजा। उन्होंने एक के बाद एक कई कमाल की पारियां खेलकर दर्शकों और विशेषज्ञों को प्रभावित किया।
पूरे संस्करण उन्होंने धैर्य और आक्रामकता का संतुलन बखूबी दिखाया। उन्होंने न सिर्फ अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, बल्कि कई बार जीत की नींव भी रखी।
हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई।
ऐसे में आइए मिचेल के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
रन
LSG के लिए मार्श ने सबसे ज्यादा रन बनाए
LSG के लिए मिचेल ने IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके बल्ले से 13 मैच की 13 पारियों में 48.23 की औसत और 163.70 की स्ट्राइक रेट से 627 रन निकले।
मिचेल ने 1 शतक और 6 अर्धशतक जड़े। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन रहा।
दूसरे स्थान पर निकोलस पूरन रहे। LSG के लिए उन्होंने 14 मैच में 43.66 की औसत और 196.25 की स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाए।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87* रन रहा।
इतिहास
शतक लगाकर मार्श ने ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
मिचेल ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ बेहतरीन शकतीय पारी खेली। उनके बल्ले से 64 गेंदों में 117 रन निकले थे।
उन्होंने उस पारी में 10 चौके और 8 छक्के जड़े थे। उनकी स्ट्राइक रेट 182.81 की रही थी।
उस शतक के साथ मिचेल के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड आया था।
उनके भाई शॉन मार्श IPL 2008 में शतक लगा चुके हैं। ऐसे में IPL के इतिहास में शतकवीर भाइयों की यह पहली और एकमात्र जोड़ी है।
साल
IPL में मिचेल का सबसे शानदार संस्करण
IPL 2025 से पहले मिचेल किसी भी संस्करण में 300 रन भी नहीं बना पाए थे। उन्होंने सबसे अच्छा प्रदर्शन IPL 2022 में किया था।
मिचेल ने 8 पारियों में 31.37 की औसत और 132.80 की स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रन रहा था।
IPL 2024 में मिचेल सिर्फ 4 मुकाबले खेले थे और 15.25 की औसत से 61 रन बनाने में सफल रहे थे।
करियर
मिचेल के करियर पर एक नजर
मिचेल ने साल 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 55 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 49 पारियों में 27.49 की औसत और 142.92 की स्ट्राइक रेट से 1,292 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 9 अर्धशतक के अलावा 1 शतक भी निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन रहा है।
गेंदबाजी में उन्होंने 21.49 की औसत से 37 विकेट भी झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/25 का रहा है।