Page Loader
IPL 2025: KKR बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े 
राजस्थान कोलकाता के खिलाफ मुकाबला हर हाल में जीतना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: KKR बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े 

May 03, 2025
04:45 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 53वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। रियान पराग की कप्तानी में RR ने अब तक 3 मैच जीते हुए हैं, जबकि अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में KKR को 4 मैच में जीत मिली है। अब ये दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। ऐसे में आइए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पिच

कैसी रहेगी पिच? 

ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है। ऐसे में यह बल्लेबाजों को काफी रास आती है। खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। उसके बाद स्पिनर्स हावी होते हैं। इस पिच पर अगर बल्लेबाज की निगाह एक बार जम गई तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स लगते हैं। यहां की तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है। पहली पारी में यहां का औसत स्कोर 163 रन का रहा है।

जानकारी

ऐसा रहेगा मौसम 

एक्यूवेदर के मुताबिक, कोलकाता में 4 मई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोपहर 3:30 बजे मैच शुरू होना है। रविवार को कोलकाता में बारिश की 65 प्रतिशत संभावना बताई जा रही है।

IPL 

IPL से जुड़े खास आंकड़ें 

इस स्टेडियम में 98 IPL मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 41 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 56 मैच जीते हैं। 1 मैच में नतीजा नहीं निकला है। स्टेडियम में उच्चतम स्कोर (262/2, PBKS 2024) और न्यूनतम स्कोर (49, RCB 2017) के नाम दर्ज है। सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रजत पाटीदार (112* बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2022) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी सुनील नरेन (5/19, बनाम पंजाब किंग्स, 2012) ने की थी।

दोनों 

दोनों टीमों का इस मैदान पर कैसा रहा है प्रदर्शन? 

KKR ने ईडन गार्डन स्टेडियम में अब तक 93 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम को 53 मैच में जीत मिली और 38 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। यहां टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 261 रन का रहा है। RR ने इस मैदान पर अब तक 11 मुकाबले खेले हैं। उसे 3 मैच में जीत और 8 मुकाबलों में हार मिली है। उनका इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 224/8 का रहा है।

प्रमुख

प्रमुख खिलाड़ियों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन 

आंद्रे रसेल ने RR के खिलाफ 12 पारियों में 158.73 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 49* रन है। यशस्वी जायसवाल ने KKR के खिलाफ 5 पारियों में 168 की स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 98* रन रहा है। सुनील नरेन ने RR के खिलाफ 19 पारियों में 37.71 की औसत से 14 विकेट लिए हैं। जोफ्रा आर्चर ने KKR के खिलाफ 5 विकेट झटके हैं।