NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    हार्दिक पांड्या का बल्ला इस संस्करण कमाल नहीं कर पाया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 02, 2025
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) को क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ करारी हार मिली।

    इसी के साथ IPL 2025 में उनका सफर समाप्त हो गया। कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या के लिए यह संस्करण काफी अहम था, क्योंकि उन पर टीम को पुराने गौरव की ओर लौटाने की जिम्मेदारी थी।

    हालांकि, वह ऐसा नहीं कर पाए। उनकी काफी आलोचना भी हुई। ऐसे में आइए हार्दिक के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    प्रदर्शन

    IPL 2025 में कैसा रहा हार्दिक का प्रदर्शन?

    हार्दिक ने IPL 2025 में 15 मुकाबले खेले। इसकी 12 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 24.88 की औसत और 163.50 की स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाने में सफल रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 48* रन रहा।

    गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 15 मैच की 14 पारियों में 24.42 की औसत और 9.77 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट अपने नाम किए।

    उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/36 विकेट का रहा।

    कप्तानी

    हार्दिक की कप्तानी में ऐसा रहा MI का प्रदर्शन 

    हार्दिक की कप्तानी में MI को पहले 5 मुकाबलों में से 4 में हार झेलनी पड़ी थी। उसके बाद टीम ने लगातार 6 मैच जीते।

    वह लीग चरण के कुल 14 मैचों में से 8 में जीत दर्ज करने में सफल रही।

    इसके बाद उसने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस (GT) को हराया, लेकिन क्वालीफायर-2 में उसे हार झेलनी पड़ी।

    MI ने लीग चरण में 16 अंक (+1.142) के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था।

    विकेट

    हार्दिक ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट 

    हार्दिक ने IPL 2025 के दौरान टी-20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए।

    उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को अपना 200वां शिकार बनाया था।

    हार्दिक टी-20 क्रिकेट में 200 विकेटों के साथ-साथ 5,000+ रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने थे।

    इस खिलाड़ी ने 302 मुकाबलों में 28.11 की औसत से 204 विकेट अपने नाम किए हैं।

    हार्दिक के नाम 3 बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल है।

    विकेट

    कप्तान के तौर पर पहला 5 विकेट हॉल 

    IPL 2025 के 16वें मुकाबले में हार्दिक ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 5 विकेट झटके।

    वह IPL के इतिहास में 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले कप्तान बने। इससे पहले IPL में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अनिल कुंबले के नाम था।

    उन्होंने IPL 2009 में RCB के लिए खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ 16 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

    IPL 2010 में भी कुंबले ने कप्तान के तौर पर 16 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

    करियर

    हार्दिक के IPL करियर पर एक नजर 

    हार्दिक ने IPL में अब तक 152 मुकाबले खेले हैं। इसकी 140 पारियों में 28.34 की औसत और 146.92 की स्ट्राइक रेट से 2,749 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा है।

    गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 107 पारियों में 31.94 की औसत और 9.18 की इकॉनमी रेट से 78 विकेट झटके हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/36 विकेट का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    हार्दिक पांड्या
    IPL 2025
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    2026 तक AI सुलझाने लगेगा जटिल व्यावसायिक समस्याएं, सैम ऑल्टमैन ने की भविष्यवाणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    हार्दिक पांड्या

    ICC रैंकिंग: हार्दिक पांड्या टी-20 क्रिकेट में बने नंबर-1 ऑलराउंडर  भारतीय क्रिकेट टीम
    नताशा स्टैनकोविक ने हार्दिक पांड्या संग तलाक की खबरों के बीच साझा किया वीडियो नताशा स्टैनकोविक
    हार्दिक पांड्या से तलाक की अफवाहों के बीच मुंबई से रवाना हुईं नताशा स्टैनकोविक, वीडियो वायरल नताशा स्टैनकोविक
    हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक का हुआ तलाक, भारतीय क्रिकेटर ने दी जानकारी नताशा स्टैनकोविक

    IPL 2025

    टी-20 क्रिकेट: जोश हेजलवुड के सामने नहीं चलता श्रेयस अय्यर का बल्ला, आंकडे़ कर देंगे हैरान  जोश हेजलवुड
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: सिर्फ 101 रन पर सिमटी PBKS की पारी, प्लेऑफ का न्यूनतम स्कोर बनाया पंजाब किंग्स
    IPL में मार्कस स्टोइनिस ने पूरे किए 2,000 रन, जानिए उनके आंकड़े  पंजाब किंग्स
    PBKS बनाम RCB, क्वालीफायर-1: सुयश शर्मा ने अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की, जानिए आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, बिना शतक बना दिए 400 रन  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्वालीफायर-1: फिल सॉल्ट ने IPL में 10वां अर्धशतक लगाया, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025