Page Loader
IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
कुलदीप यादव ने DC के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

May 30, 2025
08:06 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सफर समाप्त हो गया है। अक्षर पटेल की कप्तानी में खेलने वाली DC इस बार प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी। IPL 2025 में DC ने अपने 14 मैचों में से में 7 मैच जीते और 6 में हार (एक बेनतीजा) झेली। DC के इस अभियान में कुलदीप यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया। आइए उनके इस संस्करण में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

विकेट

DC के लिए कुलदीप ने लिए सबसे ज्यादा विकेट 

इस संस्करण DC के लिए सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप ने ही लिए। उन्होंने 14 मैच की 13 पारियों में 24.06 की औसत और 7.07 की इकॉनमी रेट के साथ 15 विकेट अपने नाम किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/22 का रहा। कुलदीप के बाद DC के लिए सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने लिए। उन्होंने 11 मुकाबलों की 10 पारियों में 26.14 की औसत से 14 विकेट झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/35 का रहा।

उपलब्धि

कुलदीप ने पूरे किए अपने 100 IPL विकेट 

IPL 2025 में कुलदीप ने DC की ओर से खेलते हुए अपने 100 विकेट भी पूरे किए थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के रयान रिकेल्टन को आउट करते हुए ये उपलब्धि हासिल की थी। इस चाइनामैन गेंदबाज ने 97वें मैच में अपने विकेटों का शतक पूरा किया था। वह IPL के इतिहास में विकेटों का शतक लगाने वाले विश्व के कुल 29वें गेंदबाज बने थे। कुलदीप 2016 से IPL में खेल रहे हैं।

तेज

इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे तेज 100 IPL विकेट 

कुलदीप सबसे तेज 100 IPL विकेट लेने वाले स्पिनरों में 5वें स्थान पर हैं। उन्होंने 97 पारियों का सहारा लिया था। बता दें कि, अमित मिश्रा और राशिद खान इस सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। इन दोनों ने 83-83 पारियों में विकेटों का शतक लगाया था। उनके बाद युजवेंद्र चहल ने 84 पारियों में और सुनील नरेन ने 86 पारियों में 100 विकेट पूरे किए थे।

करियर

ऐसा रहा है कुलदीप का IPL करियर 

कुलदीप को DC की टीम ने IPL 2025 की नीलामी से पहले 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। उन्होंने अब तक 98 मुकाबले खेले हैं। इसकी 95 पारियों में 26.95 की औसत से 102 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.03 की रही है। उन्होंने अपने IPL करियर में 4 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/14 का रहा है। पिछले संस्करण कुलदीप ने 11 मैच में 16 विकेट झटके थे।