NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: 6 हार के बाद भी कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है CSK? जानिए समीकरण 
    अगली खबर
    IPL 2025: 6 हार के बाद भी कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है CSK? जानिए समीकरण 
    CSK अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है (तस्वीर: एक्स/@ChennaiIPL)

    IPL 2025: 6 हार के बाद भी कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है CSK? जानिए समीकरण 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 21, 2025
    10:54 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 38वें मुकाबले में उसे 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

    अब तक इस संस्करण में CSK ने 8 मुकाबले खेले हैं और उसे 6 में हार मिली है। वह 4 अंक के साथ अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है।

    हालांकि, अभी भी टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। आइए उसके समीकरण पर एक नजर डालते हैं।

    समीकरण

    कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है CSK?

    अगर CSK अपने लगातार 6 मुकाबले जीत जाती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे।

    हालांकि, 5 टीमें पहले ही 10 अंक प्राप्त कर चुकी है और उन्हें कम से कम 6 मैच और खेलने हैं। ऐसे में 16 अंक CSK के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे, पर उसे प्रतिस्पर्धा में जरूर बनाए रखेगा।

    CSK को दूसरी टीमों की जीत-हार पर भी निर्भर रहना होगा। इसके अलावा उसे अपना नेट रन रेट भी बेहतर करना होगा।

    कारनामा

    RCB की तरह करना होगा CSK को कारनामा 

    IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हार मिली थी।

    RCB साल 2022 के बाद पहली बार प्लेऑफ में प्रवेश करने में सफल रही थी। लीग स्टेज में RCB ने अपने 7 मैच जीते और इतने ही मैचों में शिकस्त झेली थी।

    दिलचस्प रूप से RCB ने अपने शुरुआती 8 में से 7 मैच गंवाए थे। इसके बाद अगले 6 मैचों को जीतते हुए RCB ने प्लेऑफ में प्रवेश किया था।

    मुकाबले

    CSK के आने वाले मुकाबलों पर एक नजर 

    CSK को आने वाले 6 मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), पंजाब किंग्स (PBKS), RCB, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेलने हैं।

    इन मुकाबलों में से 3 मैच CSK अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। जहां उसे हराना किसी भी टीम के लिए मुश्किल होता है।

    टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोटिल होने के बाद पूरे संस्करण से बाहर हैं। उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी कर रहे हैं।

    IPL 2024

    पिछले सीजन ऐसा रहा था CSK का प्रदर्शन 

    IPL 2024 में CSK ने लीग स्टेज में अपने 7 मैच जीते और इतने में ही शिकस्त का सामना किया। CSK की टीम 14 अंको (+0.392) के बाद 5वें स्थान पर समाप्त हुई।

    CSK IPL 2024 से पहले 2022 और 2020 में भी लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी।

    IPL इतिहास में इस टीम ने 5 खिताब (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) जीते हैं और इतनी ही बार उपविजेता भी रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    विश्व बैंक ने मानक बदला, 10 साल में गरीबी दर 27.1 से 5.3 प्रतिशत हुई विश्व बैंक
    कंगना रनौत पर क्यों भड़क गईं कुनिका सदानंद? बोलीं- जब देखो, तब बकवास करती है कंगना रनौत
    यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग साल 2026 तक के लिए स्थगित, जानिए क्या रहा कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान, जानिए किसे मिला मौका दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    IPL 2025

    IPL के इतिहास में RCB के खिलाफ इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: ग्लेन फिलिप्स की जगह GT में शामिल होंगे दासुन शनाका- रिपोर्ट गुजरात टाइटंस
    IPL 2025: MI ने SRH को हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: MI ने SRH को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स मुंबई इंडियंस

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2025: शशांक सिंह ने CSK के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    IPL 2025: PBKS ने CSK को हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: PBKS ने CSK को 18 रन से हराया, देखें मुकाबले के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: डेवोन कॉनवे ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: लॉकी फर्ग्यूसन शेष टूर्नामेंट से हुए बाहर, PBKS के लिए है बड़ा झटका पंजाब किंग्स
    IPL 2025: कौन हैं शेख रशीद, जिन्होंने CSK की ओर से किया डेब्यू? चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL में बतौर कप्तान सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों पर नजर चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL इतिहास में बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा रन आउट करने वाले खिलाड़ियों पर नजर चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL के इतिहास में RR का सुपर ओवर में कैसा रहा है प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: अंपायर से भिड़े DC के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल, मिली बड़ी सजा  IPL 2025
    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का सुपर ओवर में कैसा रहा है प्रदर्शन? IPL 2025
    अभिषेक शर्मा समेत इन युवा खिलाड़ियों को BCCI के केंद्रीय अनुबंध में मिलेगी जगह- रिपोर्ट अभिषेक शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025