Page Loader
IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए 
वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए 

संपादन Manoj Panchal
May 21, 2025
12:31 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतरकर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। इतनी कम उम्र में इतने बड़े मंच पर खेलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि रही। उन्होंने निडर होकर बल्लेबाजी की और मुश्किल क्षणों में भी संयम और साहस दिखाया। उनके खेल में परिपक्वता साफ नजर आई। ऐसे में आंकड़ों के जरिए उनके सफर पर एक नजर डाल लेते हैं।

इतिहास

पहले मुकाबले में ही रचा सूर्यवंशी ने इतिहास

सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए शुरुआती मुकाबले नहीं खेले। उन्हें IPL 2025 के 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने अपने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का ज्यादा था। वे सिर्फ 14 साल और 23 दिन की उम्र में IPL डेब्यू कर इस लीग के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने प्रायस रे बर्मन (16 साल और 157 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा था।

शतक

IPL के इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज 

इस संस्करण सूर्यवंशी IPL के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने महज 14 साल और 32 दिन की उम्र में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शतक जड़ा। उन्होंने 17 गेंदों में अर्धशतक जड़कर उसे 35 गेंदों में शतक में तब्दील किया। वह 38 गेंदों में 7 चौके और 11 छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुए। उनसे पहले IPL में ये रिकॉर्ड मनीष पांडे (19 साल और 253 दिन) के नाम था।

टी-20

टी-20 क्रिकेट में भी शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

14 साल और 32 दिन की उम्र में शतक लगाकर वह टी-20 क्रिकेट में भी सबसे युवा शतकवीर बन गए थे। उन्होंने विजय जोल का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा था। बता दें, 18 साल और 118 दिन की उम्र में विजय ने महाराष्ट्र बनाम मुंबई, 2013 मुकाबले में शतक जड़ा था। इस सूची में तीसरे स्थान पर दिन परवेज हुसैन इमोन हैं, जिन्होंने 18 साल और 179 की उम्र में (बरिशाल बनाम राजशाही, 2020) शतक जड़ा था।

तेज

सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय भी बने 

सूर्यवंशी IPL के इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए थे। उन्होंने युसूफ पठान का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा था। युसूफ ने 37 गेंदों में (RR बनाम MI, 2010) शतक जड़ा था। सूर्यवंशी से तेज शतक सिर्फ क्रिस गेल ने जड़ा है। गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से खेलते हुए IPL 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाया था।

आंकड़े 

IPL 2025 में सूर्यवंशी के आंकड़े 

सूर्यवंशी ने IPL 2025 में 7 मुकाबले खेले और इसकी 7 पारियों में 36 की औसत और 206.55 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाने में सफल रहे। उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस IPL में 24 छक्के जड़े। उनके 7 मुकाबलों के आंकड़े इस प्रकार रहे:- 34 (20 गेंद), 16 (12 गेंद), 101 (38 गेंद), 0 (2 गेंद), 4 (2 गेंद), 40 (15 गेंद), 57 (33 गेंद)