NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'
    अगली खबर
    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'
    क्लासेन ने जड़ा था शतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'

    लेखन अंकित पसबोला
    May 25, 2025
    11:28 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 68वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराते हुए अपने अभियान का समापन किया।

    अरुण जेटली स्टेडियम में SRH ने पहले खेलते हुए 278/3 का स्कोर बनाया। जवाब में KKR की टीम पहाड़ से लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही।

    इस जीत में शतक लगाने वाले हेनरिक क्लासेन हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' चुने गए।

    पारी 

    ऐसी रही क्लासेन की पारी 

    SRH को 92 रन के कुल स्कोर पर अभिषेक शर्मा (32) के रूप में पहला झटका लगा था।

    इसके बाद क्लासेन बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और फिर उसे 37 गेंदों में शतक में तब्दील कर दिया।

    उन्होंने ट्रेविस हेड (76) के साथ 83 और ईशान किशन (29) के साथ 83 रन की साझेदारी निभाई। क्लासेन पारी में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से 105 रन पर नाबाद रहे।

    शतक 

    IPL इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक 

    क्लासेन अब IPL इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

    उन्होंने इस मामले में यूसुफ पठान की बराबरी की है, जिन्होंने IPL 2010 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 37 गेंदों में शतक जड़ा था।

    इस सूची में क्रिस गेल (30 गेंद, बनाम पुणे वॉरियर्स, IPL 2013) पहले पायदान पर हैं। इसी तरह राजस्थान रॉयल्स (RR) के वैभव सूर्यवंशी (35 गेंद, बनाम गुजरात टाइटंस, IPL 2025) दूसरे नंबर पर हैं।

    करियर 

    ऐसा है क्लासेन का IPL करियर 

    क्लासेन ने साल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 49 मैचों की 45 पारियों में 40 की औसत से 1,480 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 169.72 की रही है। उन्होंने अपने करियर में 2 शतक के अलावा 8 अर्द्धशतक भी लगाए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है। वह विकेट के पीछे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20 शिकार कर चुके हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से जीती SRH की टीम 

    SRH से अभिषेक शर्मा (32) और ट्रेविस हेड (76) की जोड़ी ने 92 रन की साझेदारी की।

    अच्छी शुरुआत के बाद क्लासेन ने जोरदार शतक (105*) लगाया और ईशान किशन ने 29 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 278/3 तक पहुंचाया।

    जवाब में KKR से क्विंटन डिकॉक (9), अजिंक्य रहाणे (15) और रिंकू सिंह (9) जल्दी आउट हो गए।

    इसके बाद भी KKR ने निरंतर विकेट खोए और पूरी टीम 168 रन पर सिमट गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    हेनरिक क्लासेन
    क्रिकेट समाचार
    सनराइजर्स हैदराबाद

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    IPL 2025

    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' मुंबई इंडियंस
    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  मुंबई इंडियंस

    हेनरिक क्लासेन

    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: हेनरिक क्लासेन ने खेली 174 रन की पारी, बनाए ये रिकॉर्ड्स   दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने जमाया वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    येन्सन-क्लासेन की जोड़ी ने विश्व कप में सर्वाधिक रन रेट से की 150+ रन की साझेदारी वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने साल 2023 में किया है शानदार प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 इतिहास के सबसे कम स्कोर, सिर्फ 7 रन पर ऑलआउट हुई थी ये टीम  टी-20 क्रिकेट
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: बेन डकेट ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2025: GT बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    साई सुदर्शन टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बने, सचिन को पछाड़ा IPL 2025
    GT बनाम SRH: शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम SRH: जोस बटलर ने IPL में जड़ा 24वां अर्धशतक, पूरे किए 4,000 रन  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025