Page Loader
IPL 2025: हर्षल पटेल ने RR के खिलाफ चटकाए 4 विकेट, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' 
हर्षल पटेल ने घातक गेंदबाजी की (तस्वीर: एक्स/@SunRisers)

IPL 2025: हर्षल पटेल ने RR के खिलाफ चटकाए 4 विकेट, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' 

Apr 26, 2025
12:20 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 43वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराकर तीसरी जीत दर्ज की। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 का स्कोर बनाया। जवाब में SRH ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। SRH की जीत में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल का अहम योगदान रहा। उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। इसके चलते उन्हें 'प्लेयर ऑप द डे' चुना गया। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही हर्षल की गेंदबाजी?

हर्षल ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी CSK को 39 रन के कुल स्कोर पर सैम कर्रन (9) के रूप में दूसरा झटका देते हुए मैच में अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद भी उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी जारी रखी और डेवाल्ड ब्रेविस (42), महेंद्र सिंह धोनी (6) और नूर अहमद (2) को भी एक के बाद एक आउट कर CSK को बड़े झटके दिए। हर्षल ने 4 ओवर में 28 रन खर्च कर ये सफलाएं अर्जित की।

रिकॉर्ड

हर्षल ने हासिल की ये उपलब्धि

हर्षल ने 10 पारियों में धोनी को चौथी बार आउट किया। हर्षल से ज्यादा बार धोनी को सिर्फ जहीर खान (7 बार) और जसप्रीत बुमराह (6 बार) ही आउट कर पाए हैं। वहीं, धोनी हर्षल के खिलाफ 37 गेंदों में सिर्फ 25 रन ही बना पाए हैं और उनकी स्ट्राइक रेट महज 71.42 की रही है। ये आंकड़े वाकई में चौंकाने वाले हैं। क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी ज्यादातर आखिरी 5 ओवरों में आमने-सामने हुए हैं।

करियरे

हर्षल के करियर पर एक नजर 

हर्षल ने साल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अपना IPL करियर शुरू किया था। वह अब तक 114 मैचों की 111 पारियों में 22.93 की औसत और 8.76 की इकॉनमी से 148 विकेट चटका चुके हैं। इसमें 5 बार 4 विकेट और 1 बार 5 विकेट हॉल शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/27 का रहा है। इसी तरह वह बल्लेबाजी में अब तक 46 पारियों में 270 रन भी अपने नाम कर चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

हर्षल 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए