
IPL 2025, फाइनल: क्रुणाल पांड्या ने की घातक गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हरा दिया। इसी के साथ उसने IPL के इतिहास में पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की।
RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190/9 का स्कोर बनाया था। जवाब में PBKS 184/7 का स्कोर ही बना पाई।
इस जीत में RCB के स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पांड्या की अहम भूमिका रही। वह हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' रहे।
गेंदबाजी
ऐसी रही क्रुणाल की गेंदबाजी
RCB ने मुकाबले में ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बनाया था।
PBKS ने शानदार शुरुआत भी कर दी थी, लेकिन क्रुणाल जब गेंदबाजी करने आए तो अकेले अपने दम पर पूरा मैच ही पलट दिया।
उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 17 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उनकी इकॉनमी रेट 4.20 की रही।
उन्होंने प्रभसिमरन सिंह (26) और जोस इंग्लिस (39) को अपना शिकार बनाया। यही से मैच RCB के पक्ष में आया।
जानकारी
क्रुणाल ने रचा इतिहास
क्रुणाल IPL के इतिहास में पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने फाइनल मुकाबले में दो बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' अपने नाम किए। इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए IPL 2017 में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता था।
प्रदर्शन
IPL 2025 में ऐसा रहा क्रुणाल का प्रदर्शन
IPL 2025 में क्रुणाल ने 15 मुकाबले खेले इसकी 15 पारियों में 22.29 की शानदार औसत और 8.23 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट झटके।
उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल भी लिया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/45 का रहा।
बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी ने 7 पारियों में 18.16 की औसत और 126.76 की स्ट्राइक रेट से 109 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 73* रन रहा। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला।
करियर
क्रुणाल के IPL करियर पर एक नजर
क्रुणाल ने अब तक 142 मुकाबले खेले हैं। इसकी 132 पारियों में 32.09 की औसत और 7.46 की इकॉनमी रेट के साथ 93 विकेट अपने नाम किए हैं।
उन्होंने अपने करियर में एक बार 4 विकेट हॉल लिया है। इस खिलाड़ी ने 118 पारियों में 22.22 की औसत और 132.42 की स्ट्राइक रेट से 1,756 रन भी बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 86 रन रहा है।