Page Loader
IPL 2025: डेवाल्ड ब्रेविस ने KKR के खिलाफ लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे'
डेवाल्ड ब्रेविस ने KKR के खिलाफ लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: डेवाल्ड ब्रेविस ने KKR के खिलाफ लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे'

May 07, 2025
11:29 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 57वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 2 विकेट से हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की। ईडन गार्डन स्टेडियम में हुए मैच में KKR ने पहले खेलते हुए 179/6 का स्कोर बनाया। जवाब में CSK ने 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। CSK से डेवाल्ड ब्रेविस ने अर्धशतक (52) लगाया। वह हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' चुने गए।

पारी 

ब्रेविस ने लगाया अपना पहला IPL अर्धशतक 

CSK ने जब अपना चौथा विकेट खोया, तब ब्रेविस क्रीज पर आए। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने वैभव अरोड़ा के एक ओवर में 30 रन बटोरकर मैच का रूख बदल दिया। उन्होंने अरोड़ा के ओवर में 3 छक्के और इतने ही चौके भी लगाए। वह 25 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए।

आंकड़े 

ऐसा है ब्रेविस का IPL करियर 

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से ब्रेविस ने अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 14 मैचों में 25.42 की औसत और 142.97 की स्ट्राइक रेट के साथ 356 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में उन्होंने 4 पारियों में 163.63 की स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाए हैं। उन्हें पिछले सीजन MI से 3 मैच खेलने का मौका मिला था और उन्होंने 23.00 की औसत और 116.94 की स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए थे।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती CSK की टीम

KKR को गुरबाज (11) के रूप में पहला झटका लगा था। इसके बाद मेजबान टीम से कप्तान अजिंक्य रहाणे (48), मनीष पांडे (36*) और आंद्रे रसेल (38) ने टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। CSK से नूर अहमद ने 4 विकेट लिए। जवाब में CSK ने 60 रन तक अपने 5 विकेट खो दिए। इसके बाद ब्रेविस (52) और शिवम दुबे (45) ने अच्छी पारियां खेलते हुए जीत दिलाई।