Page Loader
IPL 2025: डेवोन कॉनवे ने GT के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
डेवोन कॉनवे ने शानदार पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: डेवोन कॉनवे ने GT के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

May 25, 2025
05:28 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 67वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (52) खेली। यह उनके IPL करियर का 11वां और GT के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 34 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही CSK की टीम को एक मजबूत शुरुआत मिली। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

पारी

ऐसी रही कॉनवे की पारी और साझेदारी 

कॉनवे ने 35 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 148.57 की रही। पहले विकेट के लिए आयूष म्हात्रे के साथ कॉनवे ने 22 गेंदों में 44 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने उर्विल पटेल के साथ 34 गेंदों में 64 और शिवम दुबे के साथ 19 गेंदों में 37 रन की साझेदारी निभाई। कॉनवे की पारी के ही कारण CSK 230/5 का स्कोर बनाने में सफल रही।

करियर

कैसा रहा है कॉनवे का IPL करियर?

कॉनवे ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2022 में खेला था। उन्होंने अब तक 29 मुकाबले खेले हैं। इसकी 28 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 43.20 की औसत और 139.71 की स्ट्राइक रेट से 1,080 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92* रन रहा है। इस संस्करण उन्होंने 6 मुकाबले खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 26 की औसत से 156 रन बनाए हैं।