NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: DC ने LSG को 1 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  
    अगली खबर
    IPL 2025: DC ने LSG को 1 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  
    आशुतोष ने खेली संघर्षपूर्ण पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: DC ने LSG को 1 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 24, 2025
    11:21 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 1 विकेट से हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की।

    विशाखापट्टनम में हुए मैच में LSG ने पहले खेलते हुए 209/8 का स्कोर बनाया। LSG से मिचेल मार्श (72) और निकोलस पूरन (75) ने अर्धशतक लगाए।

    जवाब में DC की टीम को आशुतोष शर्मा ने नाबाद अर्धशतक (66) लगाकर जीत दिलाई।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से जीती DC की टीम 

    एडेन मार्करम (15) का विकेट जल्दी गिरने के बाद LSG से मार्श और पूरन ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

    आखिरी ओवरों के दौरान बल्लेबाजी के लिए आए मिलर ने 19 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

    जवाब में DC ने 7 रन के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए। इसके बाद विप्रज निगम (39) और आशुतोष ने संघर्ष किया और DC ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    मार्श 

    मार्श ने IPL में लगाया अपना चौथा अर्धशतक 

    मार्श ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अच्छी फॉर्म में संकेत दे दिए थे।

    उन्होंने पारी का तीसरा ओवर करने आए मिचेल स्टार्क की जमकर खबर ली और उनके ओवर में 2 चौके और 1 छक्का लगाया।

    तेजी से बल्लेबाजी करते हुए मार्श ने सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 36 गेंदों पर 72 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए।

    पूरन 

    पूरन ने IPL में अपना 10वां अर्धशतक लगाया 

    LSG ने जब 46 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब पूरन क्रीज पर आए। उन्होंने आते ही अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और विपक्षी गेंदबाजों की खूब पिटाई की।

    पूरन ने 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस बीच उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के ओवर में 4 छक्के और 1 चौका भी लगाए।

    वह 30 गेंदों पर 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुए।

    पूरन 

    पूरन ने टी-20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे किए 

    अपनी इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान पूरन ने टी-20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के भी पूरे किए।

    वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 600 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं।

    बता दें कि क्रिस गेल 1,056 छक्कों के साथ इस सूची में शीर्ष पर मौजूद हैं।

    वहीं, वेस्टइंडीज के ही कीरोन पोलार्ड ने 908 छक्के और आंद्रे रसेल ने 733 छक्के लगाए हुए हैं।

    जानकारी

    बिना खाता खोले ही आउट हुए पंत 

    LSG के कप्तान ऋषभ पंत 6 गेंदों का सामना करते हुए शून्य पर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने फाफ डु प्लेसिस के हाथों कैच आउट कराया। क्रिकइंफो के मुताबिक, कुलदीप ने पंत को IPL में तीसरी बार आउट किया।

    गेंदबाजी 

    ऐसी रही LSG की गेंदबाजी

    शार्दुल ने पारी के पहले ओवर में ही 2 विकेट हासिल किए।

    मणिमारन सिद्धार्थ ने अपने 4 ओवर में 39 रन देते हुए 2 विकेट लिए। उन्होंने समीर रिजवी और स्टब्स के रूप में प्रमुख विकेट लिए।

    दिग्वेश राठी ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 2 सफलताएं हासिल की। उन्होंने अपने 4 ओवर में 31 रन दिए।

    रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 53 रन देते हुए 2 विकेट लिए।

    जानकारी

    मार्करम ने IPL में अपने 1,000 रन पूरे किए

    मार्करम ने 13 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाए। इस बीच उन्होंने IPL में अपने 1000 रन पूरे किए। उनके अब 43 पारियों में 29.70 की औसत से 1,010 रन हो गए हैं।

    आशुतोष

    आशुतोष ने खेली मैच जिताऊ पारी 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए DC ने जब 65 रन पर अपना 5वां विकेट गंवाया, तब आशुतोष क्रीज पर आए।

    उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच टीम का संघर्ष जारी रखा और 28 गेंदों पर अपने IPL करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने 31 गेंदों पर 5 चौकों और इतने ही छक्के की मदद से नाबाद 66 रन बनाए।

    दिलचस्प रूप से वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर बल्लेबाजी के लिए आए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    दिल्ली कैपिटल्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में सैन्य अड्डे पर हमले की सूचना, गोलीबारी हुई भारत-पाकिस्तान तनाव
    पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा- भारत ने हमला कर गलती की, अंजाम भुगतना होगा पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान ने तोड़ा युद्धविराम: सीमावर्ती राज्यों में ड्रोन दागे, विदेश मंत्रालय बोला- सेना जवाब दे रही नियंत्रण रेखा (LoC)
    हर्षवर्धन राणे ने इस पाकिस्तानी अभिनेत्री को लगाई लताड़, कहा- ये माफी के लायक नहीं बॉलीवुड समाचार

    IPL 2025

    IPL के इतिहास में एक पारी के दौरान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: केएल राहुल शुरुआती मैचों में क्यों नहीं खेलेंगे? जानिए इसके पीछे का कारण  केएल राहुल
    IPL: एक पारी में चौके और छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  इंडियन प्रीमियर लीग
    देश में फिर से करवट लेगा मौसम, अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी  बारिश

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2024: SRH ने LSG को हराते हुए दर्ज की 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम LSG: ट्रेविस हेड ने लगाया IPL 2024 में अपना चौथा अर्धशतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम LSG: अभिषेक शर्मा ने IPL में लगाया अपना छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: केएल राहुल आखिरी 2 मैचों में छोड़ सकते हैं LSG की कप्तानी- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    दिल्ली कैपिटल्स के नए कोच बने हेमांग बदानी, ये खिलाड़ी बना क्रिकेट निदेशक  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 नीलामी: टी नटराजन को 10.75 करोड़ रुपये में इस टीम ने खरीदा टी नटराजन
    IPL 2025 नीलामी: फाफ डु प्लेसिस को 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा  फाफ डु प्लेसिस

    क्रिकेट समाचार

    IPL इतिहास में 20वें ओवर में 30+ रन बनाने वाले बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2025: क्या है लखनऊ सुपर जायंट्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  लखनऊ सुपर जायंट्स
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता भारतीय टीम को मिलेंगे 58 करोड़ रुपये, BCCI ने की घोषणा भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025