NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: केविन पीटरसन को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना मेंटर नियुक्त किया
    अगली खबर
    IPL 2025: केविन पीटरसन को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना मेंटर नियुक्त किया
    DC के साथ जुड़े पीटरसन (तस्वीर: एक्स/@KP24)

    IPL 2025: केविन पीटरसन को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना मेंटर नियुक्त किया

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 27, 2025
    03:22 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने केविन पीटरसन को मेंटर के तौर पर अपने साथ जोड़ा है।

    44 वर्षीय पीटरसन मुख्य कोच हेमंग बदानी, सहायक कोच मैथ्यू मॉट, गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल और क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव के साथ DC के दल में शामिल होंगे।

    यह IPL में पीटरसन का पहला कोचिंग कार्यकाल होगा। वह इससे पहले इस लीग में बतौर खिलाड़ी खेल चुके हैं।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    DC 

    DC की कप्तानी भी कर चुके हैं पीटरसन 

    पीटरसन ने 2009 से 2016 तक IPL में 3 टीमों के लिए खेला जिसमें दिल्ली (तब डेयरडेविल्स कहा जाता था) भी शामिल है।

    उन्होंने IPL में कुल 17 मैचों में कप्तानी भी की थी।

    बता दें कि IPL 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का नेतृत्व करने के बाद, उन्होंने 2014 में पूरे सीजन के दौरान दिल्ली की कप्तानी की थी।

    हालांकि, उनकी कप्तानी में दिल्ली ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

    जानकारी

    कैसा रहा था पीटरसन का IPL करियर?

    पीटरसन ने IPL में कुल 36 मैच खेले, जिसमें 37.07 की औसत और 134.72 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,001 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक अपने नाम किए। वह आखिरी बार 2016 में IPL में खेले थे।

    आंकड़े 

    ऐसा रहा था पीटरसन का अंतरराष्ट्रीय करियर 

    पीटरसन ने इंग्लैंड की ओर से 104 टेस्ट खेले, जिसमें 47.28 की औसत के साथ 8,181 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 23 शतक और 35 अर्धशतक निकले थे।

    अपने वनडे करियर में उन्होंने 136 मैच खेले, जिसमें 40.73 की औसत के साथ 4,440 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 25 अर्धशतक लगाए थे।

    इनके अलावा 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 37.93 की औसत से 1,176 रन बनाए थे।

    टीम 

    IPL 2025 के लिए DC की पूरी टीम 

    बल्लेबाज: करुण नायर, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा और केएल राहुल।

    ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय जादव मंदल, विप्राज निगम, मानवनाथ कुमार, त्रिपुरा विजय और माधव तिवारी।

    गेंदबाज: कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन और मुकेश कुमार।

    बता दें कि IPL 2024 में DC की टीम छठे स्थान पर रही थी और अगले सीजन में टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केविन पीटरसन
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025
    दिल्ली कैपिटल्स

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    केविन पीटरसन

    महान इंग्लिश ओपनिंग बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक ने की क्रिकेट से संन्यास की घोषणा इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    केविन पीटरसन बोले- भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार बन सकते हैं रिषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम
    पीटरसन ने की इस गेंदबाज की तारीफ, बोले- बैन लगने से बहुत बल्लेबाज हुए थे खुश मोहम्मद आमिर
    स्मिथ-कोहली की तुलना पर पीटरसन का बड़ा बयान, कहा- कोहली के करीब भी नहीं हैं स्मिथ विराट कोहली

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025 नीलामी: फजलहक फारूकी को RR ने उनके बेस प्राइस में खरीदा फजलहक फारूकी
    IPL 2025 नीलामी: अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा  टी-20 क्रिकेट
    IPL 2025 नीलामी: मुस्तफिजुर रहमान को नहीं मिला कोई खरीदार मुस्तफिजुर रहमान
    IPL 2025 नीलामी: कौन हैं प्रियांश आर्य, जिन्हें PBKS ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा? IPL 2025

    IPL 2025

    IPL 2025 नीलामी: जॉनी बेयरस्टो को नहीं मिला कोई खरीदार जॉनी बेयरस्टो
    IPL 2025 नीलामी: देवदत्त पडिक्कल को RCB ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा देवदत्त पडिक्कल
    कौन हैं PBKS के नए खिलाड़ी प्रियांश आर्य, जिन्होंने एक ओवर में लगाए थे 6 छक्के? IPL नीलामी
    IPL 2025 नीलामी: सिकंदर रजा को नहीं मिला कोई खरीदार  सिकंदर रजा

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2024: RCB बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम DC: रजत पाटीदार ने जड़ा IPL 2024 में अपना 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    RCB बनाम DC: अक्षर पटेल ने जड़ा IPL 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024: RCB ने DC को हराते हुए दर्ज की लगातार 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025