Page Loader
IPL 2025: फाफ डु प्लेसिस को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना उपकप्तान बनाया
फाफ डु प्लेसिस को DC ने अपना उपकप्तान बनाया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: फाफ डु प्लेसिस को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना उपकप्तान बनाया

Mar 17, 2025
02:15 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को अपना उपकप्तान बनाया है। हाल ही में DC ने अक्षर पटेल को अपना कप्तान नियुक्त किया था और अब डु प्लेसिस के रूप में अपने उपकप्तान की घोषणा की है। बता दें कि डु प्लेसिस को DC ने IPL 2025 की बड़ी नीलामी में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

करियर 

शानदार रहा है डु प्लेसिस का IPL करियर 

डु प्लेसिस ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2012 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए खेला था। वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए भी खेल चुके हैं। अब तक इस खिलाड़ी ने 145 मुकाबले खेले हैं। इसकी 138 पारियों में 35.99 की औसत और 136.36 की स्ट्राइक रेट से 4,571 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 37 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन है। IPL 2025 में इस अनुभवी खिलाड़ी से बहुत उम्मीदें होंगी।

कप्तानी 

डु प्लेसिस की कप्तानी में पिछले सीजन में प्लेऑफ में पहुंची थी RCB

डु प्लेसिस ने IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी की थी। उनके नेतृत्व में RCB ने प्ले-ऑफ में जगह बनाई थी। हालांकि, एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (RR) से हार के बाद RCB का सफर समाप्त हो गया था। IPL 2024 में उन्होंने 29.20 की औसत और 161.62 की स्ट्राइक रेट से 438 रन बनाए थे। उस दौरान उन्होंने 64 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 अर्धशतक लगाए थे।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

टीम 

IPL 2025 के लिए DC की पूरी टीम 

बल्लेबाज: करुण नायर, जेक फ्रेजर, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा और केएल राहुलऑलराउंडर: अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय जादव मंदल, विप्राज निगम, मानवनाथ कुमार, त्रिपुरा विजय और माधव तिवारी। गेंदबाज: कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन और मुकेश कुमार। DC के दल से हैरी ब्रूक ने अपना नाम वापस ले लिया था। उन पर IPL में खेलने को लेकर 2 साल का प्रतिबंध लगा है।