LOADING...
IPL 2025: स्टार्क बने 'प्लेयर ऑफ द मैच', SRH के खिलाफ ऐसे दिलाई DC को जीत 
मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी की (तस्वीर: एक्स/@DelhiCapitals)

IPL 2025: स्टार्क बने 'प्लेयर ऑफ द मैच', SRH के खिलाफ ऐसे दिलाई DC को जीत 

Mar 30, 2025
08:04 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 10वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 7 विकेट से जीत मिली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 163 रन ही बना पाई थी। पूरी टीम 18.4 ओवर में ही पवेलियन में थी। इसके पीछे का कारण मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी थी। उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए। स्टार्क ने IPL करियर का यह पहला 5 विकेट हॉल रहा। वह 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए। आइए उनका प्रदर्शन जानते हैं।

गेंदबाजी

ऐसी रही स्टार्क की गेंदबाजी 

स्टार्क ने 3.4 ओवर गेंदबाजी की और 35 रन देकर 5 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 9.50 की रही। उन्होंने ईशान किशन (1), नितीश रेड्डी (0),ट्रेविस हेड (22), हर्षल पटेल और (5) और वियान मुल्डर (9) को आउट किया। स्टार्क की शानदार गेंदबाजी के ही कारण पूरा मुकाबला DC की तरफ आ गया। उन्होंने 12 डॉट गेंदें भी डाली। इसके अलावा उनके खिलाफ बल्लेबाज 4 चौके और 1 छक्का ही लगा पाए।

रिकॉर्ड्स

ये रिकॉर्ड्स किए स्टार्क ने अपने नाम 

स्टार्क, अमित मिश्रा (5/17 बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2008) के बाद दिल्ली के लिए 5 विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं। 35 साल के स्टार्क IPL में 5 विकेट हॉल लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज गेंदबाज भी बने हैं। उनसे आगे इस सूची में सिर्फ अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने 2009 में 38 साल और 183 दिन की उम्र में 5 विकेट हॉल लिया था। स्टार्क ने अपने टी-20 करियर में 200 विकेट भी पूरे कर लिए।

करियर

ऐसा रहा है स्टार्क का IPL करियर 

स्टार्क ने पहला IPL मुकाबला DC के खिलाफ साल 2014 में खेला था। उन्होंने अब तक 43 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 41 पारियों में 20.57 की औसत से 59 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.30 की रही है। स्टार्क ने अपने IPL करियर में 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिए हैं। IPL 2025 में इस खिलाड़ी ने 2 पारियों में 9.62 की शानदार औसत के साथ 8 विकेट लिए हैं। पहले मैच में उनके नाम 3 विकेट थे।

ट्विटर पोस्ट

स्टार्क की खतरनाक स्विंग गेंद का वीडियो