NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: CSK बनाम DC के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट 
    अगली खबर
    IPL 2025: CSK बनाम DC के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट 
    CSK बनाम DC के बीच चेन्नई में मुकाबला होगा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: CSK बनाम DC के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 04, 2025
    04:37 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 5 अप्रैल (शनिवार) को खेला जाएगा।

    यह मैच CSK के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इस संस्करण में इस मैदान को 7 मैचों की मेजबानी मिली है।

    DC ने अब तक 2 मैच में जीते हैं। वहीं, CSK ने 1 मुकाबला अपने नाम किया है। ऐसे में आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पिच

    कैसा है पिच का मिजाज? 

    चेन्नई की पिच लाल मिट्‌टी से बनी है जो आमतौर पर स्पिनरों को मदद करती है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है।

    यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है जो मैच आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है। ऐसे में इस मैदान पर बड़े स्कोर के मुकाबले बहुत कम ही देखने को मिलते हैं।

    अब तक इस संस्करण खेले गए दोनों मुकाबले में 200 का स्कोर नहीं बन पाया है।

    जानकारी

    कैसा रहेगा मौसम का हाल? 

    एक्यूवेदर के मुताबिक 5 अप्रैल को चेन्नई में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की उम्मीद है। मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से परेशानी हो सकती है। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

    चेन्नई

    एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े 

    यह मैदान IPL के 87 मैचों की मेजबानी कर चुका है। इनमें से 50 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 37 मैच जीते हैं।

    यहां उच्चतम स्कोर का रिकॉर्ड CSK (246/5 बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2010) के नाम दर्ज है। यहां न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड (RCB) (70 बनाम CSK, 2019) के नाम है।

    यहां पहली पारी का औसत स्कोर 163 और दूसरी पारी का 150 रन है।

    स्टेडियम

    एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन 

    एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले खेले गए हैं। 7 मैच में CSK को जीत और 2 मैच में उसे हार मिली है।

    CSK ने इस मैदान पर कुल 73 मुकाबले खेले हैं। 51 मैच में टीम को जीत और 21 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

    DC ने इस मैदान पर 11 मैच खेले हैं। 3 मैच में टीम को जीत और 7 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

    हेड-टू-हेड

    DC के खिलाफ CSK का पलड़ा रहा है भारी 

    CSK और DC के बीच IPL में 30 मुकाबले खेले गए हैं। CSK को 19 मैच में जीत मिली है और DC ने 11 मैच अपने नाम किए हैं। इस सीजन दोनों टीम के बीच यह पहली भिड़ंत होगी।

    IPL 2024 में दोनों टीमें 1 मैच में आमने -सामने थी और उस मुकाबले में DC को 20 रन से जीत मिली थी।

    IPL 2023 में दोनों टीमों के बीच 2 बार भिड़ंत हुई थी जिसे CSK ने जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    दिल्ली कैपिटल्स
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    IPL 2025

    IPL 2025: कौन हैं अश्विनी कुमार, जिन्होंने MI की ओर से डेब्यू में झटके 4 विकेट? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने KKR को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स  मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: MI ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: MI बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे' मुंबई इंडियंस

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2025: CSK बनाम MI के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट  IPL 2025
    IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की अफवाहों को किया खारिज, दिया अहम बयान इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: कौन हैं सत्यनारायण राजू, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए किया है डेब्यू? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: CSK के लिए पहले मैच में नूर अहमद ने झटके 4 विकेट, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2025: केविन पीटरसन को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना मेंटर नियुक्त किया केविन पीटरसन
    WPL 2025: DC ने MI को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  मुंबई इंडियंस
    WPL 2025: DC ने RCB को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2025: GG ने DC को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  गुजरात जायंट्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    DC बनाम SRH: अनिकेत वर्मा ने जड़ा अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: DC ने SRH को हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने SRH को दी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम SRH: फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा IPL करियर का 38वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025