Page Loader
IPL 2025: आयुष बडोनी ने मौजूदा सीजन में लगाया दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
आयुष बडोनी ने मौजूदा सीजन में लगाया दूसरा अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: आयुष बडोनी ने मौजूदा सीजन में लगाया दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

May 04, 2025
11:30 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 54वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 37 रन से हार मिली। धर्मशाला स्टेडियम में जीत के लिए मिले 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG की टीम 199/7 का स्कोर ही बना सकी। LSG की ओर से आयुष बडोनी ने अर्धशतकीय पारी (74) खेली। आइए उनकी इस पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

ऐसी रही बडोनी की पारी 

LSG ने जब 27 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब आयुष बडोनी क्रीज पर आए। उन्होंने अब्दुल समद (45) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 41 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की। उन्होंने मौजूदा सीजन में अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। आखिरकार वह 40 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। PBKS के युजवेंद्र चहल ने पारी के 20वें ओवर में उनका विकेट लिया।

आंकड़े 

ऐसा है बडोनी का IPL करियर

बडोनी ने अपने IPL करियर का आगाज 2022 में LSG की ओर से ही किया था। उन्होंने अपने IPL करियर में अब तक 53 मैच खेले हैं, जिसमें 27.42 की औसत और 139.13 की स्ट्राइक रेट से 960 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 74 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 6 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। वह मौजूदा सीजन में अब तक 300 से रन बना चुके हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती PBKS की टीम 

PBKS से प्रभसिमरन सिंह (91), श्रेयस अय्यर (45) और जोश इंग्लिस (30) ने अच्छी पारियां खेलीं। वहीं, आखिरी ओवरों के दौरान शशांक सिंह ने 15 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए और टीम को 236/5 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में LSG ने 27 रन के स्कोर तक अपने शीर्षक्रम के 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद आयुष बडोनी (74) ने अर्धशतक लगाकर संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके। PBKS से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए।