Page Loader
IPL 2025 नीलामी: सैम कर्रन को CSK ने खरीदा, नहीं मिल पाई बड़ी धनराशि
पिछले सीजन में PBKS से खेले थे कर्रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: सैम कर्रन को CSK ने खरीदा, नहीं मिल पाई बड़ी धनराशि

Nov 25, 2024
03:47 pm

क्या है खबर?

सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की बड़ी नीलामी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सैम कर्रन को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह पिछले सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम से खेले थे। IPL 2024 में उनका ठीक-ठाक प्रदर्शन था। हालांकि, PBKS ने उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े

ऐसा है कर्रन का IPL करियर 

कर्रन ने अपने IPL करियर में 59 मैच खेले, जिसमें 25.22 की औसत और 136.47 की स्ट्राइक रेट के साथ 883 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए। गेंदबाजी में उन्होंने 32.75 की औसत और 9.65 की इकॉनमी रेट के साथ 58 विकेट लिए। IPL 2024 में उन्होंने 13 मैचों में 123.28 की स्ट्राइक रेट से 270 रन अपने नाम किए। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 16 विकेट लिए थे।

रिटेन 

CSK ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले CSK ने रुतुराज गायकवाड़ (18 करोड़) और रविंद्र जडेजा (18 करोड़) को सबसे ज्यादा रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ CSK ने मथीशा पथिराना (13 करोड़ रुपये), शिवम दुबे (12 करोड़ रुपये) और महेंद्र सिंह धोनी(4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। दिलचस्प रूप से CSK ने 43 साल के धोनी को रिलीज नहीं किया, धोनी की कप्तानी में टीम 5 बार IPL की चैंपियन बनी है।