NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: आशुतोष शर्मा ने DC को दिलाई जीत, प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए 
    अगली खबर
    IPL 2025: आशुतोष शर्मा ने DC को दिलाई जीत, प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए 
    आशुतोष ने खेली संघर्षपूर्ण पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: आशुतोष शर्मा ने DC को दिलाई जीत, प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए 

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 24, 2025
    11:49 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 1 विकेट से हराया।

    DC की टीम ने जीत के लिए मिले 210 रन के विशाल लक्ष्य को 19.3 ओवर में हासिल किया।

    DC की इस जीत में आशुतोष शर्मा की अहम भूमिका रही, जिन्होंने विशाखापट्टनम में अर्धशतकीय पारी खेली।

    उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    शानदार रही आशुतोष की पारी

    लक्ष्य का पीछा करते हुए DC ने जब 65 रन पर अपना 5वां विकेट गंवाया, तब आशुतोष क्रीज पर आए।

    उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच टीम का संघर्ष जारी रखा और 28 गेंदों पर अपने IPL करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 31 गेंदों पर 5 चौकों और इतने ही छक्के की मदद से नाबाद 66 रन बनाए।

    दिलचस्प रूप से वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर बल्लेबाजी के लिए आए थे।

    आंकड़े

    ऐसा है आशुतोष का IPL करियर

    आशुतोष ने अपने युवा IPL करियर में अब तक 10 पारियों में 36.42 की औसत और 177.08 की स्ट्राइक रेट के साथ 255 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं।

    वह IPL 2024 में पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने पिछले सीजन में 9 पारियों में 27.00 की औसत और 167.25 की स्ट्राइक रेट के साथ 189 रन बनाए थे।

    उन्हें नीलामी से पहले PBKS ने रिलीज कर दिया था।

    लेखा-जोखा 

    रोचक रहा मुकाबला

    एडेन मार्करम (15) का विकेट जल्दी गिरने के बाद LSG से मिचेल मार्श (72) और पूरन (75) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

    आखिरी ओवरों के दौरान बल्लेबाजी के लिए आए मिलर ने 19 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

    जवाब में DC ने 7 रन के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए।

    इसके बाद विप्रज निगम (39) और आशुतोष ने संघर्ष किया और DC ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    जानकारी

    DC ने हासिल किया अपना सर्वोच्च लक्ष्य 

    210 रन IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा सफलतापूर्वक पीछा किया गया सर्वोच्च लक्ष्य है। यह पहली बार है जब LSG के खिलाफ किसी टीम ने 200 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    दिल्ली कैपिटल्स
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में सैन्य अड्डे पर हमले की सूचना, गोलीबारी हुई भारत-पाकिस्तान तनाव
    पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा- भारत ने हमला कर गलती की, अंजाम भुगतना होगा पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान ने तोड़ा युद्धविराम: सीमावर्ती राज्यों में ड्रोन दागे, विदेश मंत्रालय बोला- सेना जवाब दे रही नियंत्रण रेखा (LoC)
    हर्षवर्धन राणे ने इस पाकिस्तानी अभिनेत्री को लगाई लताड़, कहा- ये माफी के लायक नहीं बॉलीवुड समाचार

    IPL 2025

    IPL 2025: केएल राहुल शुरुआती मैचों में क्यों नहीं खेलेंगे? जानिए इसके पीछे का कारण  केएल राहुल
    IPL: एक पारी में चौके और छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  इंडियन प्रीमियर लीग
    देश में फिर से करवट लेगा मौसम, अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी  बारिश
    IPL 2025: हरभजन सिंह ने स्पिनरों से की आक्रामक गेंदबाजी करने की अपील  इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2025 नीलामी: टी नटराजन को 10.75 करोड़ रुपये में इस टीम ने खरीदा टी नटराजन
    IPL 2025 नीलामी: फाफ डु प्लेसिस को 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा  फाफ डु प्लेसिस
    IPL 2025: नीलामी के बाद ऐसी है DC की टीम, जानिए कैसी होगी बेस्ट प्लेइंग इलेवन  IPL 2025
    फाफ डु प्लेसिस ने RCB को कहा अलविदा, भावुक संदेश लिखकर जताया आभार फाफ डु प्लेसिस

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    SRH बनाम LSG: अभिषेक शर्मा ने IPL में लगाया अपना छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: केएल राहुल आखिरी 2 मैचों में छोड़ सकते हैं LSG की कप्तानी- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: ऋषभ पंत का LSG के खिलाफ शानदार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े IPL 2024

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2025: क्या है लखनऊ सुपर जायंट्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  लखनऊ सुपर जायंट्स
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता भारतीय टीम को मिलेंगे 58 करोड़ रुपये, BCCI ने की घोषणा भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2025: रविचंद्रन अश्विन बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स रविचंद्रन अश्विन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025