LOADING...
IPL 2025: अजिंक्य रहाणे ने इस सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े
अजिंक्य रहाणे ने इस सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: अजिंक्य रहाणे ने इस सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े

Apr 21, 2025
10:59 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 39वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 50 रन की पारी खेली। उन्होंने जीत के लिए मिले 199 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने IPL करियर का 33वां अर्धशतक लगाया। यह मौजूदा सीजन में उनके बल्ले से निकलने वाली तीसरी अर्धशतकीय पारी रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

ऐसी रही रहाणे की पारी 

लक्ष्य का पीछा करते हुए रहाणे ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। KKR के कप्तान रहाणे ने अपने IPL करियर का 33वां अर्धशतक 36 गेंदों में पूरा किया। वह वाशिंगटन सुंदर की वाइड गेंद पर स्टंप आउट हुए। उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। उन्हें दूसरे छोर से किसी अन्य बल्लेबाज का अच्छा साथ नहीं मिल सका।

उपलब्धि 

रहाणे ने IPL में पूरे किये अपने 500 चौके 

रहाणे ने अपने IPL करियर के 500 चौके भी पूरे किए। अब तक 193 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 179 पारियों में करीब 30 की औसत और 124.50 की स्ट्राइक रेट से 4,913 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 33 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 105 रन का रहा है। वह 500 से ज्यादा चौके और 100 से ज्यादा छक्के भी लगा चुके हैं।