NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने के हैं हकदार
    अगली खबर
    IPL 2025: ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने के हैं हकदार
    कई अनकैप्ड खिलाड़ियों ने इस संस्करण कमाल का प्रदर्शन किया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने के हैं हकदार

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 04, 2025
    01:06 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का संस्करण कई नए खिलाड़ियों के लिए यादगार रहा।

    जहां अनुभवी खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी, वहीं कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और खेल से सबका ध्यान खींचा।

    ये खिलाड़ी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए हैं और अब भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने के हकदार हैं।

    ऐसे में आइए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो जल्द ही भारतीय टीम की ओर से खेल सकते हैं।

    #1

    प्रियांश आर्य 

    पंजाब किंग्स (PBKS) के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया।

    उन्होंने 17 मैचों में कुल 475 रन बनाए, जिनमें 2 अर्धशतक और 1 शतक शामिल रहा। उनकी औसत 27.94 और स्ट्राइक रेट 179.24 की रही।

    उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और दबाव में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की।

    उनकी यह उपलब्धि उन्हें भारतीय टीम में शामिल होने का मजबूत दावेदार बनाती है। भविष्य में वह बड़ा नाम बन सकते हैं।

    #2

    प्रभसिमरन सिंह 

    प्रभसिमरन सिंह ने IPL 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है।

    PBKS के लिए खेलते हुए उन्होंने 17 पारियों में 32.29 की औसत और 160.52 की स्ट्राइक रेट से 549 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा।

    उन्होंने दबाव में भी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की। उनकी तकनीक और साहस ने कई महत्वपूर्ण मैच जिताए।

    प्रभसिमरन भी भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए एक मजबूत दावेदार बन गए हैं।

    #3

    दिग्वेश राठी 

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी ने IPL 2025 में अपने बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है।

    उन्होंने 13 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनॉमी रेट 8.25 की रही।

    उन्होंने बीच के ओवरों में काफी किफायती गेंदबाजी की और जरूरत पड़ने पर विकेट निकालकर अपनी टीम की कई बार मुकाबले में वापसी कराई।

    उनकी सटीक लाइन-लेंथ और संयमित गेंदबाजी को देखते हुए अब उन्हें मौका मिलने की पूरी संभावना है।

    #4

    शशांक सिंह 

    PBKS के बल्लेबाज शशांक सिंह ने एक बार फिर अपनी अपनी क्षमता और कौशल को क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में प्रदर्शित किया है।

    आखिरी ओवरों में यह खिलाड़ी मैच पलट सकता है।

    इस संस्करण उन्होंने 17 मुकाबले खेले और इसकी 14 पारियों में 50 की उम्दा औसत और 153.50 की स्ट्राइक रेट से 350 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 61* रन रहा।

    चयनकर्ता इस खिलाड़ी को भी आजमा सकते हैं।

    #5

    यश दयाल 

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल के लिए भी यह संस्करण कमाल का रहा।

    वह अपनी प्रतिभा से लगातार भारतीय टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं। इस खिलाड़ी को आप जल्द भारतीय टीम की जर्सी के साथ मैदान पर देख सकते हैं।

    उन्होंने इस संस्करण 15 पारियों में 36.15 की औसत से 13 विकेट अपने नाम किए।

    उनकी इकॉनमी रेट 9.59 की रही। उनका इस संस्करण सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/18 का रहा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL: इन खिलाड़ियों ने 4 या उससे अधिक खिताब अपने नाम किए  IPL रिकॉर्ड्स
    मध्य प्रदेश: रीवा में ऑटो पर पलटा ट्रक, प्रयागराज से लौट रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत मध्य प्रदेश
    'ठग लाइफ' रिव्यू: पैसा वसूल या फिजूल, कमल हासन की फिल्म देख क्या बोली जनता? मणिरत्नम
    शेयर बाजार में आज बड़ी बढ़त हुई दर्ज, सेंसेक्स 443 अंक चढ़कर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार

    IPL 2025

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  साई सुदर्शन
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    भारतीय क्रिकेट टीम

    विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर पूरी तरह से कायम विराट कोहली
    क्या मोहम्मद शमी इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम का होंगे हिस्सा? अहम खबर आई सामने मोहम्मद शमी
    रोहित शर्मा द्वारा टेस्ट क्रिकेट में बनाए गए बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर  रोहित शर्मा
    टेस्ट क्रिकेट: 2021 से अब तक इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन टेस्ट क्रिकेट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025 प्लेऑफ में बारिश आई तो क्या होगा? IPL 2025
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    क्वालीफायर-1: फिल सॉल्ट ने IPL में 10वां अर्धशतक लगाया, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    IPL के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 में बेहद खराब रहा राशिद खान का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े राशिद खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025