Page Loader
IPL 2024: रसिख दार सलाम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े
रसिख दार सलाम ने चटकाए 3 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: रसिख दार सलाम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े

Apr 27, 2024
08:02 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज रसिख दार सलाम ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। यह उनके IPL करियर का दूसरा 3 विकेट हॉल रहा है और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। उनकी गेंदबाजी के कारण DC ने MI के बल्लेबाजों को आवश्यक रन गति से रन नहीं बनाने दिए और आखिर में 10 रन से जीत हासिल कर ली। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही रसिख की गेंदबाजी?

रसिख ने 258 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही MI को 136 रन के कुल स्कोर पर हार्दिक पांड्या (46) के रूप में चौथा झटका देकर अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए नेहल वढेरा (4) और मोहम्मद नबी (7) को भी पवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 34 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

करियर

कैसा रहा है रसिख का IPL करियर?

रसिख ने साल 2019 में MI की ओर से DC के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 7 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें करीब 10 की इकॉनमी से 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 44 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। इसी तरह वह अब तक टी-20 क्रिकेट के 19 मैचों में 21 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।