Page Loader
IPL 2024: क्विंटन डिकॉक DC के खिलाफ खेल सकते हैं बड़ी पारी, जानिए कारण
क्विंटन डिकॉक दिल्ली कैपिटल्स् के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: क्विंटन डिकॉक DC के खिलाफ खेल सकते हैं बड़ी पारी, जानिए कारण

May 13, 2024
03:07 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 64वां मुकाबला मंगलवार (14 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला DC के घरेलू मैदान यानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिमय में खेला जाएगा। इस मुकाबले में DC की नजर विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के बल्ले को खामोश रखने पर होगी, लेकिन डिकॉक बड़ी पारी खेलकर उनके लिए सिरदर्द बनना चाहेंगे। आइए डिकॉक के DC के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

DC के खिलाफ कैसा रहा है डिकॉक का प्रदर्शन?

डिकॉक IPL में अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उन्हें DC के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद है। उन्होंने अपने IPL करियर में इस टीम के खिलाफ 7वें सर्वाधिक रन बनाए हैं। उन्होंने DC के खिलाफ अब तक खेले 12 मैचों में 30.17 की औसत और 139.23 की स्ट्राइक रेट से 343 रन बनाए हैं। वह 80 रन के उच्चतम स्कोर के साथ 2 अर्धशतक जमा चुके हैं। उन्होंने विकेट के पीछे 11 शिकार भी किए हैं।

आंकड़े

DC के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ डिकॉक का प्रदर्शन?

डिकॉक का DC के तेज गेंदबाज खलील अहमद से 3 IPL मुकाबलों में सामना हुआ है, जिसमें वह एक बार आउट हुए हैं। डिकॉक उनके खिलाफ 18 गेंदों में 31 रन बनाने में सफल रहे हैं। इशांत शर्मा के खिलाफ उन्होंने 4 पारी में 28 गेंदों में 42 रन बनाए हैं और 1 बार आउट हुए हैं। कुलदीप यादव के खिलाफ उन्होंने 2 पारियों में 14 गेंदों में 20 रन बनाए हैं और 2 बार आउट हुए हैं।

करियर

कैसा रहा है डिकॉक का IPL करियर?

डिकॉक ने साल 2013 में पुणे वॉरिर्यस के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 106 मैच में 31.45 की औसत और 134.17 की स्ट्राइक रेट से 3,145 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2 शतक और 23 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140* रन का रहा है। वह लीग में 314 चौके और 123 छक्के भी जड़ चुके हैं। इसी तरह उन्होंने विकेट के पीछे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 81 शिकार किए हैं।