NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: शुभमन गिल का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2024: शुभमन गिल का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    शुभमन गिल CSK के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: शुभमन गिल का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    May 09, 2024
    04:46 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 59वें मुकाबले में शुक्रवार (10 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) का मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा।

    यह मुकाबला GT के घरेल मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

    इस मैच में GT के कप्तान शुभमन गिल बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे, जबकि CSK की कोशिश उन्हें सस्ते में आउट करने की होगी।

    आइए गिल के CSK के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    बल्लेबाजी

    CSK के खिलाफ गिल के आंकड़ों पर एक नजर

    गिल को CSK के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद है। वह इस टीम के खिलाफ अब तक 14 मैचों में 26.77 की औसत और 132.32 की स्ट्राइक रेट से 348 रन बना चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने शतक तो कोई नहीं जड़ा है, लेकिन अर्धशतक 3 लगा चुके हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63 रन का रहा है। वह इस टीम के खिलाफ 1 बार नाबाद भी रह चुके हैं। इसी तरह वह फील्डिंग करते हुए 3 कैच भी लपक चुके हैं।

    आंकड़े

    CSK के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ गिल का प्रदर्शन?

    गिल ने CSK के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का 10 IPL मुकाबले में सामना किया है, जिसमें 4 बार आउट हुए हैं।

    गिल उनके खिलाफ 55 गेंदों में 78 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    तुषार देशपांडे के खिलाफ उन्होंने 4 पारियों में 31 गेंदों में 52 रन बनाए हैं और 1 बार आउट हुए हैं।

    रविंद्र जडेजा के खिलाफ उन्होंने 7 पारी में 51 गेंदों में 71 रन बनाए और 1 बार उनका शिकार बने हैं।

    करियर

    कैसा रहा है गिल का IPL करियर?

    गिल ने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह 102 मैच की 99 पारियों में 37.05 की औसत और 134.43 की स्ट्राइक रेट से 3,112 रन बना चुके हैं।

    उन्होंने 20 अर्धशतक के अलावा 3 शतक भी जड़ा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन का रहा है।

    वह लीग में अब तक 301 चौके और 89 छक्के जड़ चुके हैं। इसी तरह वह फील्डिंग में 37 कैच लपक चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात टाइटंस
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    शुभमन गिल

    ताज़ा खबरें

    निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया निकोलस पूरन
    डिजिटल-ओनली बैंकिंग सही या गलत? जानिए इसके फायदे और नुकसान  बैंकिंग
    ड्राइविंग लाइसेंस में बदलना चाहते हैं फोटो और हस्ताक्षर? ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन  ड्राइविंग लाइसेंस
    WWDC 2025: ऐपल ने की मैकOS 26 की घोषणा, यहां जानिए इसके सभी फीचर्स ऐपल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    RCB बनाम GT: जोशुआ लिटिल ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: LSG बनाम KKR के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: रोहित शर्मा का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2024: DC ने GT को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में PBKS और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  पंजाब किंग्स
    IPL 2024: कगिसो रबाडा का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2024: LSG ने CSK को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम CSK: केएल राहुल ने जड़ा IPL करियर का 35वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL में LSG और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  लखनऊ सुपर जायंट्स

    शुभमन गिल

    शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी मिलने के बाद दिया अहम बयान, जानिए क्या कहा इंडियन प्रीमियर लीग
    शुभमन गिल ने इस साल वनडे में लगाए हैं 180 चौके, जानिए अन्य बल्लेबाजों के आंकड़े वनडे क्रिकेट
    रविंद्र जडेजा और शुभमन गिल देरी से पहुंचेंगे दक्षिण अफ्रीका, जानिए क्या है कारण भारतीय क्रिकेट टीम
    3 भारतीय खिलाड़ियों ने इस साल वनडे जीत में बनाए 1000+ रन, पहली बार हुआ ऐसा रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025