Page Loader
IPL 2024: केएल राहुल का KKR के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
केएल राहुल KKR के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: केएल राहुल का KKR के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

May 04, 2024
04:06 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 54वें मैच में रविवार (5 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। यह मैच LSG के घरेल मैदान लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मैच में LSG के कप्तान केएल राहुल बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूती देना चाहेंगे, वहीं KKR की नजर उन्हें जल्द से जल्द आउट करने पर होगी। आइए राहुल के IPL में KKR के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

राहुल का KKR के खिलाफ शानदार रहा है प्रदर्शन

राहुल का IPL में KKR के खिलाफ प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वह इस टीम के खिलाफ अब तक 16 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 14 पारियों में 41 की औसत और 138.20 की स्ट्राइक रेट से 490 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन का रहा है। वह 2 बार नाबाद भी रह चुके हैं। उन्होंने विकेटकीपर के तौर इस टीम के खिलाफ 8 शिकार भी किए हैं।

आंकड़े

KKR के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ राहुल के आंकड़े

राहुल का KKR के तेज गेंदबाज आंद्रे रसेल से 5 IPL मुकाबलों में सामना हुआ है, जिसमें वह 1 बार आउट हुए हैं और 23 गेंदों में 37 रन बनाए हैं। सुनील नरेन के खिलाफ उन्होंने 10 पारी में 77 गेंदों में 142 की स्ट्राइक रेट से 109 रन बनाए हैं और 2 बार उनका शिकार बने हैं। चेतन सकारिया के खिलाफ राहुल ने 4 पारियों में 36 गेंदों में 61 रन बनाए हैं और 3 बार आउट हुए हैं।

करियर

कैसा रहा है राहुल का IPL करियर? 

राहुल ने साल 2013 में KKR के खिलाफ ही अपने IPL करियर की आगाज किया था। वह अब तक 128 मैच में 46.15 की औसत और 135.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,569 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 36 अर्धशतक जड़े हैं। वह लीग में संयुक्त रूप से तीसरे सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 132 रन का रहा है। वह अब तक 20 बार नाबाद भी रह चुके हैं।