Page Loader
IPL 2024: सुनील नरेन का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं सुनील नरेन (तस्वीर: एक्स/@BCCI) (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: सुनील नरेन का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

May 02, 2024
04:18 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 51वें मुकाबले में शुक्रवार (3 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। यह मुकाबला MI के घरेलू मैदान यानी वानखेडे़ स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच में सबकी नजर KKR के ऑलराउंडर सुनील नरेन पर होगी, क्योंकि उनका इस टीम के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है। आइए नरेन के IPL में MI के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

MI के खिलाफ कैसा रहा है नरेन का प्रदर्शन?

नरेन इस IPL संस्करण में बेहरतीन फॉर्म में चल हैं और गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी कमाल कर रहे हैं। उन्होंने MI के खिलाफ 21 मैचों में दमदार गेंदबाजी करते हुए 24.52 की औसत और 6.86 की इकॉनमी 23 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। हालांकि, वह इस टीम के खिलाफ बल्लेबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और 11 पारियों के केवल 43 रन बनाए हैं।

आंकड़े

MI के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ नरेन के आंकड़े

नरेन ने MI के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 19 IPL मुकाबलों में गेंदबाजी करते हुए 7 बार पवेलियन की राह दिखाई है। हालांकि, इस दौरान रोहित उनके खिलाफ 128 गेंदों में 141 रन बनाने में भी सफल रहे हैं। ईशान किशन को उन्होंने 5 पारियों में 1 बार आउट किया है और 26 गेंदों पर 38 रन लुटाए हैं। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को 7 पारियों में एक बार आउट नहीं किया और 53 गेंदों पर 63 रन लुटाए हैं।

करियर

कैसा रहा है नरेन का IPL करियर?

नरेन ने अप्रैल 2012 में RCB के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह शुरुआत से KKR के लिए खेले हैं। वह अब तक 171 मैच की 170 पारियों में 25.57 की औसत और 6.74 की इकॉनमी से 174 विकेट चटका चुके हैं। इसमें 8 बार 4 विकेट और 1 बार 5 विकेट हॉल शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 का रहा है। उन्होंने 105 पारियों में 165.08 की स्ट्राइक रेट से 1,418 रन भी बनाए हैं।