NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: SRH बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2024: SRH बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के आंकड़े
    राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगी SRH बनाम RR की भिड़ंत (तस्वीर: एक्स/@Ipl)

    IPL 2024: SRH बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    May 02, 2024
    08:30 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 50वें मैच में गुरुवार (2 मई) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होना है।

    यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। यह SRH का घरेलू मैदान है और इस संस्करण में इसे 7 मैचों की मेजबानी मिली है।

    यह इस संस्करण का चौथा मुकाबला होगा और SRH की टीम घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेगी।

    आइए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    कैसा रहता है पिच का मिजाज?

    राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्‍टेडियम की पिच की बात करें तो यह लाल और काली मिट्‌टी के मिश्रण से तैयार की गई है।

    यहां गेंदबाजों को थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। हालांकि, तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

    ऐसे में तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।

    यहां पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 206/7 का स्कोर खड़ा किया था, जिसे SRH हासिल नहीं कर पाई थी।

    जानकारी

    क्या कहती है हैदराबाद के मौसम की रिपोर्ट?

    एक्यूवेदर के मुताबिक, 2 मई को हैदराबाद में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

    आंकड़े

    राजीव गांधी स्टेडियम के कुछ प्रमुख आंकड़े

    यह मैदान IPL के 74 मैचों की मेजबानी कर चुका है। इनमें से 33 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 41 मैच जीते हैं।

    यहां उच्चतम स्कोर का रिकॉर्ड SRH (277/3 बनाम MI, 2024) के नाम दर्ज है। यहां न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड DC (80 बनाम SRH, 2013) के नाम है।

    यहां पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन और दूसरी पारी का 155 रन है।

    प्रदर्शन

    राजीव गांधी स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन 

    SRH ने राजीव गांधी स्टेडियम में 54 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम को 32 मैच में जीत मिली है और 21 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

    यहां SRH ने 1 मैच टाई भी खेला है। यहां SRH का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 277 रन है।

    RR ने इस मैदान पर 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 3 में उन्हें जीत और 4 में हार मिली है। RR का यहां सर्वश्रेष्ठ स्कोर 217 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    सनराइजर्स हैदराबाद
    राजस्थान रॉयल्स
    राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम

    ताज़ा खबरें

    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    LSG बनाम RR: दीपक हूडा ने जड़ा IPL करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    LSG बनाम RR: संदीप शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट, जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: RR ने LSG को हराते हुए दर्ज की अपनी 8वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    IPL 2024: CSK बनाम SRH का एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट चेन्नई सुपरकिंग्स

    सनराइजर्स हैदराबाद

    सनराइजर्स हैदराबाद ने फिर बनाया IPL इतिहास का सर्वोच्च टीम स्कोर, ट्रेविस हेड ने लगाया शतक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा इस संस्करण का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: पैट कमिंस ने RCB के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024: PBKS बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: शिखर धवन का RR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: जोस बटलर का PBKS के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में PBKS और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम

    IPL 2023: SRH बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: SRH बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: SRH बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    विश्व कप 2023: राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी  वनडे क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025