NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: LSG के तेज गेंदबाज मयंक यादव हुए फिट, कोच मोर्ने मोर्कल ने दी जानकारी
    अगली खबर
    IPL 2024: LSG के तेज गेंदबाज मयंक यादव हुए फिट, कोच मोर्ने मोर्कल ने दी जानकारी
    मयंक यादव ने अपनी गति से किया है प्रभावित (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: LSG के तेज गेंदबाज मयंक यादव हुए फिट, कोच मोर्ने मोर्कल ने दी जानकारी

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 29, 2024
    08:54 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से 30 अप्रैल को होना है।

    इस मैच के लिए LSG के तेज गेंदबाज मयंक यादव अब फिट हो चुके हैं। वह इकाना स्टेडियम में होने वाले इस मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।

    LSG के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने 29 अप्रैल (सोमवार) को ये जानकारी दी है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बयान 

    मोर्ने मोर्कल ने दिया मयंक पर अपडेट 

    मोर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मयंक अपनी चोट से उबर चुके हैं। उन्होंने अपडेट देते हुए कहा, "मयंक यादव फिट हैं। उन्होंने अपने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं। हम उनकी वापसी को लेकर उत्साहित हैं।"

    मोर्कल से पहले LSG के सहायक कोच एस श्रीराम भी उनकी वापसी के संकेत दे चुके थे।

    श्रीराम ने बताया था कि मयंक ने नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू कर दी है और वह जल्द ही वापसी करेंगे।

    मयंक

    GT के खिलाफ मैदान छोड़कर चले गए थे मयंक

    मयंक ने इसी सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।

    उन्होंने अब तक 3 मैचों में 9.00 की बेहतरीन औसत और 6.00 की इकॉनमी रेट के साथ 6 विकेट लिए हैं। अपने डेब्यू मैच में 3 विकेट लेने के बाद उन्होंने दूसरे मैच में RCB के खिलाफ भी 3 ही विकेट लिए थे।

    वह GT के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। उन्होंने सिर्फ 1 ओवर गेंदबाजी की थी और मैदान से चले गए थे।

    रिकॉर्ड्स

    मयंक ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

    मयंक को अपने शुरुआती 2 मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। वह लीग इतिहास के अपने शुरुआती 2 मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

    मयंक ने RCB के खिलाफ मैच के दौरान 156.7 किमी/घंटे की रफ्तार से फेंकी थी। यह IPL 2024 की सबसे तेज गेंदबाज बन गई है।

    21 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने शुरुआती मैचों में कई गेंदे 150 किमी/घंटे से तेज रफ्तार से की हैं।

    LSG 

    IPL 2024 में कैसा रहा है LSG का प्रदर्शन?

    IPL 2024 का सीजन केएल राहुल के नेतृत्व वाली LSG के लिए मिला-जुला रहा है। इस टीम ने अब तक 5 मैच जीते हैं और 4 मैचों में शिकस्त झेली है।

    LSG ने अपना पिछला मैच RCB के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें 7 विकेट से शिकस्त मिली थी।

    पिछले कुछ मैचों में टीम की गेंदबाजी ने निराश किया है। ऐसे में मयंक की वापसी से LSG की टीम को मजबूती मिलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मयंक यादव
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    KKR बनाम PBKS: जॉनी बेयरस्टो ने IPL करियर का दूसरा शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े  जॉनी बेयरस्टो
    IPL 2024: PBKS ने हासिल किया टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य, KKR को दी शिकस्त  IPL 2024
    PBKS बनाम KKR: शशांक सिंह ने लगाया ताबड़तोड़ अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  शशांक सिंह
    IPL 2024: LSG बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2024

    मयंक यादव

    RCB बनाम LSG: मयंक यादव ने डाली IPL 2024 की सबसे तेज गेंद, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव अगले 2 मैचों से बाहर इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024

    IPL 2024: GT बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: CSK बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: डेविड मिलर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में GT और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  गुजरात टाइटंस

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: KKR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी बिस्माह मारूफ ने लिया संन्यास पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम
    IPL में KKR और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: गुलबदीन नायब बने दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा, मिचेल मार्श की जगह लेंगे टी-20 क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025