NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: DC ने लुंगी एनगिडी की जगह पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को किया टीम में शामिल 
    अगली खबर
    IPL 2024: DC ने लुंगी एनगिडी की जगह पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को किया टीम में शामिल 
    फ्रेजर-मैकगर्क DC में हुए शामिल (तस्वीर: एक्स/doncricket_)

    IPL 2024: DC ने लुंगी एनगिडी की जगह पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को किया टीम में शामिल 

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 15, 2024
    10:10 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरुआत से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपनी टीम में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क को जोड़ लिया है।

    उन्हें दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की जगह पर टीम में शामिल किया गया है।

    बता दें कि एनगिडी चोट के चलते आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं। आधिकारिक तौर पर ये जानकारी दी गई है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    DC 

    फ्रेजर-मैकगर्क 50 लाख रुपये में हुए DC में शामिल 

    IPL की ओर से बयान में जानकारी दी गई है कि फ्रेजर-मैकगर्क को 50 लाख रुपये देकर DC ने अपने साथ जोड़ा है।

    IPL द्वारा जारी बयान के अनुसार, "DC ने IPL 2024 के लिए लुंगी एनगिडी के प्रतिस्थापन के रूप में ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को नामित किया। एनगिडी चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो गए। वह 50 लाख रुपये के आरक्षित मूल्य के साथ टीम में शामिल किए गए हैं।"

    आंकड़े

    ऑस्ट्रेलिया से 2 वनडे खेल चुके हैं फ्रेजर-मैकगर्क

    21 वर्षीय मैकगर्क ऑस्ट्रेलिया की ओर से 2 वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने फरवरी 2024 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।

    वह अपने टी-20 क्रिकेट करियर में अब तक 37 मैचों में 20.15 की औसत और 133.54 की स्ट्राइक रेट के साथ 645 रन बना चुके हैं।

    उन्होंने बिग बैश लीग (BBL) के पिछले सीजन में 8 पारियों में 158.64 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए थे।

    एनगिडी 

    एनगिडी ने लीग में खेले हैं 14 मैच 

    एनगिडी ने IPL करियर में अब तक 14 मैच खेले हैं, जिसमें 17.92 की औसत और 8.30 की इकॉनमी रेट के साथ 25 विकेट लिए हैं। वह आखिरी बार IPL 2021 में खेलते हुए नजर आए थे।

    उन्होंने लीग में अपने सभी मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की ओर से खेले थे।

    IPL 2022 से वह DC की टीम का हिस्सा थे, लेकिन कोई मैच नहीं खेल सके। वह 50 लाख रुपये में DC के साथ जुड़े थे।

    ब्रूक

    हैरी ब्रूक ले चुके हैं अपना नाम वापस

    एनगिडी से पहले DC की ओर से हैरी ब्रूक ने अपना नाम वापस लिया था। उन्होंने अपनी दादी की मृत्यु का हवाला देते हुए आगामी सीजन से हटने का फैसला किया था।

    ऐसे में DC ने फ्रेजर-मैकगर्क को जोड़कर विदेशी बल्लेबाज के विकल्प में इजाफा किया है।

    फ्रेजर-मैकगर्क अब DC के दल में शामिल होने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने हैं। बता दें कि DC में डेविड वार्नर, मिचेल मार्श और झाई रिचर्डसन अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।

    टीम

    ऐसी है DC की टीम 

    ऋषभ पंत आगामी सीजन में DC की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। DC अपना पहला मैच 23 मार्च को खेलेगी।

    DC का पूरा दल: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नोर्खिया, कुलदीप यादव, खलील अहमद, इशांत शर्मा , मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाई रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक चिकारा और जेक फ्रेजर-मैकगर्क।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली कैपिटल्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    इस साल आ रहीं हैं ये 5 जबरदस्त एक्शन फिल्में, लिख लीजिए तारीख ऋतिक रोशन
    IPL 2025: जितेश शर्मा SRH के खिलाफ मैच में बने RCB के कप्तान, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    गाड़ी लंबे समय तक बंद रखने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? कार

    दिल्ली कैपिटल्स

    WPL 2024: नीलामी के बाद कुछ ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानिए अहम बातें  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: क्रिस वोक्स को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: ट्रिस्टन स्टब्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा IPL 2024

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: चेन्नई सुपरकिंग्स के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: मुंबई इंडियंस के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर  मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के इतिहास के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024

    IPL 2024 नीलामी: स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को नहीं मिला कोई खरीदार जोश हेजलवुड
    IPL 2024 नीलामी: कुसल मेंडिस को नहीं मिला कोई भी खरीदार  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: लॉकी फर्ग्यूसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: मुजीब उर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    रविचंद्रन अश्विन एक टीम के खिलाफ 150 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय बने रविचंद्रन अश्विन
    IPL 2024: ऑरेंज कैप के लिए इन खिलाड़ियों के बीच हो सकता है मुकाबला, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड 3 विकेट से दी मात, सीरीज में किया क्लीन स्वीप न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2024 में शुभमन गिल बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स शुभमन गिल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025