Page Loader
IPL 2024 फाइनल: आंद्रे रसेल ने SRH के खिलाफ किया है ऑलराउंड प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
आंद्रे रसेल IPL 2024 के फाइनल में SRH के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024 फाइनल: आंद्रे रसेल ने SRH के खिलाफ किया है ऑलराउंड प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

May 25, 2024
12:45 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का खिताबी मुकाबला रविवार (26 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच CSK के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें SRH की कोशिश ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पर लगाम कसने की होगी, जबकि रसेल फिर से बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी दमदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को खिताब जिताना चाहेंगे। आइए रसेल के SRH के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

ऑलराउंड

SRH के खिलाफ कैसा रहा है रसेल का ऑलराउंड प्रदर्शन?

रसेल IPL में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ बेहतरीन गेंदबाजी के लिए भी पहचान रखते हैं। उन्होंने SRH के खिलाफ 17 मैच की 15 पारियों में 27.73 की औसत और 172.32 की स्ट्राइक रेट से 305 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 64* रन के उच्चतम स्कोर के साथ एकमात्र अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 17 पारियों में 17.50 की औसत और 9.29 की इकॉनमी से सर्वाधिक 20 विकेट भी चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/22 विकेट का रहा है।

आंकड़े

SRH के प्रमुख गेंदबाज और बल्लेबाजों के खिलाफ रसेल के आंकड़े

रसेल का SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से 5 IPL मुकाबलों में सामना हुआ है, जिसमें वह उन्हें 2 बार आउट कर पाए हैं। अभिषेक ने उनके खिलाफ 9 गेंदों पर 11 रन बनाए हैं। राहुल त्रिपाठी के खिलाफ उन्होंने 8 पारी में 26 गेंदों में 44 रन खर्च किए हैं और 4 बार आउट किया है। भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ उन्होंने 5 पारियों में 37 गेंदों में 97 रन बनाए हैं और केवल 1 बार आउट हुए हैं।

करियर

कैसा रहा है रसेल का IPL करियर?

रसेल IPL में 126 मैच की 105 पारियों में 29.22 की औसत और 174.93 की स्ट्राइक रेट से 2,484 रन बना चुके हैं। इसमें 11 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88* रन का रहा है। वह 170 चौके और 209 छक्के भी जड़ चुके हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 126 पारियों में 23.46 की औसत से 112 विकेट चटकाए हैं। वह 3 बार 4 और 1 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/15 का रहा है।