NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: KKR ने DC को 106 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: KKR ने DC को 106 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
    KKR ने लगाई जीत की हैट्रिक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: KKR ने DC को 106 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 03, 2024
    11:24 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 16वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 106 रन से हराते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है।

    विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में जीत के लिए 273 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए DC की टीम 166 रन पर ढेर हो गई। DC की यह मौजूदा सीजन में तीसरी हार है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    KKR ने दर्ज की जोरदार जीत 

    KKR को सुनील नरेन (85) और फिल सॉल्ट (18) की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई।

    इसके बाद अंगकृष रघुवंशी (54) और आंद्रे रसेल (41) ने टीम को 272/7 के स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में DC ने 33 रन तक ही अपने शीर्षक्रम के 4 विकेट गंवा दिए।

    मुश्किल घड़ी में ऋषभ पंत (55) और ट्रिस्टन स्टब्स (54) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके। KKR से वैभव अरोड़ा ने 27 रन देते हुए 3 विकेट लिए।

    नरेन 

    नरेन ने टी-20 क्रिकेट में खेली सर्वोच्च पारी 

    नरेन ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने विपक्षी कप्तान पंत ने कई गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन वह निरंतर रन बटोरते चलते गए।

    जोरदार बल्लेबाजी कर रहे नरेन 39 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और इतने ही छक्के लगाए।

    ये उनके टी-20 करियर का सर्वोच्च स्कोर बन गया है।

    पारी

    रघुवंशी KKR के लिए अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने

    जब KKR को 60 रन के कुल स्कोर पर साल्ट (18) के रूप में पहला झटका लगा था तब रघुवंशी क्रीज पर आए। उन्होंने 27 गेंदों में 54 रन बनाए।

    क्रिकबज के अनुसार, रघुवंशी KKR के दूसरे सबसे कम उम्र के अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    रघुवंशी, जिनकी उम्र 18 साल और 303 दिन है, केवल शुभमन गिल से पीछे हैं, जिन्होंने 18 साल और 237 दिन की उम्र में CSK के खिलाफ अर्धशतक बनाया था।

    साझेदारी

    नरेन ने रघुवंशी के साथ की 104 रन की साझेदारी  

    नरेन ने रघुवंशी के साथ मिलकर 48 गेंदों में 104 रन की साझेदारी निभाई। ये KKR की ओर से DC के विरुद्ध दूसरे विकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

    2017 में KKR का प्रतिनिधित्व करते हुए गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा की जोड़ी ने DC के विरुद्ध दूसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़े थे।

    ये KKR की ओर से DC के विरुद्ध दूसरे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है।

    KKR

    KKR ने बनाया IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 

    KKR ने IPL में अपना सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया। इसके साथ-साथ यह लीग इतिहास का दूसरा सर्वोच्च टीम स्कोर भी है।

    इससे पहले KKR का लीग में सर्वोच्च टीम स्कोर 245/6 रन का था, जो उसे साल 2018 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ बनाया था।

    IPL इतिहास के सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के नाम दर्ज है। उसने इसी सीजन में 27 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 277/3 रन बनाए थे।

    KKR

    आंद्रे रसेल ने KKR की ओर से पूरे किए 200 छक्के 

    रसेल ने 19 गेंदों में 41 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस बीच उन्होंने KKR की ओर से खेलते हुए लीग में 200 छक्के पूरे किए।

    वह अब किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए IPL में 200 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।

    विशेष रूप से नितीश राणा KKR फ्रेंचाइजी (106) के लिए 100 से अधिक छक्के लगाने वाले एकमात्र अन्य खिलाड़ी हैं।

    पंत

    पंत ने बनाया लगातार दूसरा अर्धशतक 

    मुश्किल घड़ी में बल्लेबाजी के लिए आए पंत ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    यह IPL 2024 में उनके बल्ले से निकलने वाली लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी रही। वह 25 गेंदों पर 55 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

    इस बीच उन्होंने विपक्षी गेंदबाज वेंकटेश अय्यर के एक ओवर में 28 रन बटोरे। यह इस सीजन का अब तक का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।

    जानकारी

    स्टब्स ने लगाया अपना पहला IPL अर्धशतक 

    स्टब्स ने अपने IPL करियर का पहला और टी-20 करियर का 8वां अर्धशतक 28 गेंदों में पूरा किया। वह 32 गेंदों पर 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: मुस्तफिजुर रहमान 300 टी-20 विकेट वाले दूसरे बांग्लादेशी बने, जानिए उनके आंकड़े मुस्तफिजुर रहमान
    DC बनाम CSK: ऋषभ पंत ने जड़ा 16वां IPL अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: मथीशा पथिराना ने DC के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: DC ने CSK को हराते हुए दर्ज की अपनी पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    मिचेल स्टार्क की 1 गेंद 7.4 लाख और पैट कमिंस की 6.1 लाख रुपये की पड़ेगी मिचेल स्टार्क
    IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन आक्रमण और आंकड़ों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    क्रिकेट के मैदान पर वापसी को लेकर क्या बोले ऋषभ पंत? ऋषभ पंत
    IPL 2024: DC ने लुंगी एनगिडी की जगह पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को किया टीम में शामिल  इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2024: DC और RCB के बीच होगा फाइनल मुकाबला, जानिए सभी अहम बातें विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2024: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024

    IPL 2024: आंद्रे रसेल का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े आंद्रे रसेल
    IPL में LSG और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL में 1,500 छक्के जड़ने वाली दूसरी टीम बनी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: विराट कोहली ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम  विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025