Page Loader
IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर
IPL में 53 विकेट ले चुके हैं रवि बिश्नोई (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर

Feb 25, 2024
03:09 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है। आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ करेगी। अब तक अपने पहले 2 सीजन में LSG की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है और केएल राहुल के नेतृत्व में टीम IPL 2024 में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। आइए LSG के दल में मौजूद स्पिनरों और उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

LSG 

LSG का स्पिन आक्रमण है बहुत मजबूत 

युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई IPL 2022 से LSG के प्रमुख स्पिनर हैं, जबकि अमित मिश्रा के रूप में वे IPL इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से योगदान देंगे। इनके अलावा दीपक हुडा और कृष्णप्पा गौतम भी टीम में अन्य विकल्प हैं। इस आक्रमण के साथ LSG मजबूत स्पिन विभाग वाली टीम नजर आ रही है।

बिश्नोई

LSG के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं बिश्नोई

बिश्नोई के IPL में 52 मैचों पर 27.26 की औसत और 7.59 की इकॉनमी रेट के साथ 53 विकेट लिए हैं। इसमें से 29 विकेट उन्होंने LSG के लिए चटकाए हैं। क्रिकइंफो के अनुसार, उनके 46 विकेट मिडिल ओवरों (7-15) में आए हैं। पावरप्ले और डेथ ओवरों (16-20) में उनके नाम क्रमशः 2 और 5 विकेट हैं। कुल मिलाकर इस युवा खिलाड़ी के नाम टी-20 क्रिकेट में 7.17 की इकॉनमी रेट से 134 विकेट हैं।

मिश्रा 

कैसे रहे हैं मिश्रा के आंकड़े?

मिश्रा ने IPL में 7.36 की इकॉनमी रेट से 173 विकेट लिए हैं। इसमें से LSG के लिए उन्होंने 7.84 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट लिए थे। IPL में इस अनुभवी खिलाड़ी ने मिडिल ओवरों में 139 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 7.12 की रही है। पावरप्ले में उन्होंने सिर्फ 6 विकेट लिए हैं, जबकि डेथ ओवरों में 28 विकेट चटकाए हैं। कुल मिलाकर 41 वर्षीय खिलाड़ी के नाम 284 टी-20 विकेट हैं।

अन्य गेंदबाज

ऐसा रहा है अन्य स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन

क्रुणाल ने IPL में 70 विकेट लिए हैं। इसमें से 19 विकेट उन्होंने LSG के लिए चटकाए हैं। लीग में उनके 44 विकेट मिडिल ओवरों में आए हैं। इसके अलावा उन्होंने पावरप्ले और डेथ ओवरों में क्रमशः 15 और 11 विकेट लिए हैं। हुडा ने अपने टी-20 करियर में 7.57 की औसत से 24 विकेट लिए हैं। गौतम के IPL में कुल 21 विकेट हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 27.67 की औसत के साथ 74 विकेट लिए हैं।