NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: जानिए मुंबई इंडियंस के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें 
    खेलकूद

    IPL 2023: जानिए मुंबई इंडियंस के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें 

    IPL 2023: जानिए मुंबई इंडियंस के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें 
    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 28, 2023, 03:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: जानिए मुंबई इंडियंस के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें 
    मुंबई इंडियंस 5 बार IPL का खिताब जीत चुकी है (तस्वीर: ट्विटर/@mipaltan)

    मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीते हैं। पिछले सीजन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वह अंक तालिका में 10वें स्थान पर थे। इस सीजन रोहित शर्मा की टीम नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगी। IPL 2022 में मुंबई की टीम 2008 के बाद पहली बार अंतिम स्थान पर थी। इस बीच आइए मुंबई की टीम के दिलचस्प आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    कैसा रहा है IPL में मुंबई का प्रदर्शन?

    मुंबई IPL के पहले 2 सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी। वे 2010 में फाइनल तक तो पहुंचे, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ हार गए थे। इसके बाद साल 2011 और 2012 में टीम प्लेऑफ में पहुंची। दोनों बार वह खिताब नहीं जीत पाए। रोहित की कप्तानी में टीम को सफलता 2013 में मिली और उन्होंने पहली बार IPL का खिताब जीता। टीम के अगले 4 खिताब 2015, 2017, 2019 और 2020 में आए।

    रोहित IPL में पूरे कर सकते हैं 6,000 रन 

    रोहित ने IPL में 5,881 रन बनाए हैं और वह 6,000 के आंकड़े को छूने से 121 रन दूर हैं। IPL में केवल विराट कोहली और शिखर धवन ही ऐसे 2 बल्लेबाज हैं जो यह कारनामा कर पाए हैं। रोहित ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 182 मैच में 4,709 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 32 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। पिछले सीजन उन्होंने 14 मैच में 268 रन बनाए थे।

    टीम के प्रमुख बल्लेबाजों के बारे में जानिए 

    ईशान किशन ने पिछले सीजन 14 मैचों में 418 रन बनाए थे और वह मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। सूर्यकुमार यादव इस सीजन 3,000 IPL रन पूरे कर सकते हैं। उन्होंने अभी तक 2,644 रन बनाए हैं। युवा तिलक वर्मा ने पिछले सीजन अपना डेब्यू किया था और उन्होंने 397 रन बनाए थे। टिम डेविड ने 160 टी-20 मैच में 3,460 रन बनाए हैं। वह मुंबई के लिए फिनिशर की भूमिका में नजर आएंगे।

    जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे पूरा सीजन 

    जसप्रीत बुमराह IPL में मुंबई के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं। उन्होंने 120 मैचों में 23.30 की गेंदबाजी औसत और 7.39 की इकॉनमी से 145 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 रन देकर 5 विकेट रहा है। पिछले सीजन की बात करें तो उन्होंने 14 मैचों में 25.53 की औसत के साथ 15 विकेट लिए थे। बुमराह पीठ की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और वह पूरे सीजन एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे।

    टीम के प्रमुख गेंदबाजों के बारे में जानिए 

    जोफ्रा आर्चर बुमराह की जगह मुंबई की गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने 35 मैचों में 7.13 की इकॉनमी से 46 विकेट लिए हैं। अनुभवी पीयूष चावला IPL में संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने IPL में 157 विकेट लिए हैं। पिछले सीजन में 4 मैचों में 5 विकेट चटकाने वाले कुमार कार्तिकेय भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 119 टी-20 मैच में 138 विकेट झटके हैं।

    ऐसी है मुंबई की पूरी टीम 

    मुंबई की टीम में बुमराह और झाई रिचर्डसन चोट के कारण उपलब्ध नहीं होंगे। IPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडोर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरून ग्रीन, पीयूष चावला, डुआन जानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा और राघव गोयल।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई इंडियंस
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब, जानिए कैसा रहा टीम का सफर  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL फाइनल: मुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता पहले सीजन का खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL फाइनल: हेली मैथ्यूज ने लिए 3 विकेट, फेंका टूर्नामेंट का सबसे किफायती स्पेल विमेंस प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 में ये 5 ऑलराउंडर खिलाड़ी कर सकते हैं दमदार प्रदर्शन, जानिए सभी के आंकड़े रविंद्र जडेजा
    हाथ में टांके लगने के बावजूद IPL में विराट कोहली ने लगाया था शतक- संजय बांगर  विराट कोहली
    IPL 2023: क्या है पंजाब किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण पंजाब किंग्स

    IPL 2023

    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल हुए संदीप शर्मा  इंडियन प्रीमियर लीग
    सचिन तेंदुलकर बने जिओ सिनेमा के ब्रांड एंबेसडर, कही ये बात सचिन तेंदुलकर
    IPL 2023: क्या है कोलकाता नाइड राइडर्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  दिल्ली कैपिटल्स

    क्रिकेट समाचार

    पहला टी-20: तस्कीन अहमद ने आयरलैंड के खिलाफ झटके 4 विकेट, किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  तस्कीन अहमद
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश ने पहले टी-20 में आयरलैंड को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL 2023: नितीश राणा बनाए गए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान  इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023