NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अर्जुन तेंदुलकर ने किया IPL डेब्यू, लीग में खेलने वाली पहली पिता-पुत्र की जोड़ी बनी
    अगली खबर
    अर्जुन तेंदुलकर ने किया IPL डेब्यू, लीग में खेलने वाली पहली पिता-पुत्र की जोड़ी बनी
    अर्जुन तेंदुलकर ने IPL में पहला मुकाबला खेला है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    अर्जुन तेंदुलकर ने किया IPL डेब्यू, लीग में खेलने वाली पहली पिता-पुत्र की जोड़ी बनी

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 16, 2023
    05:01 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में MI के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया है और इतिहास रच दिया है।

    अर्जुन MI के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। IPL के इतिहास में पहली बार ऐसे हुआ है जब पिता और पुत्र की जोड़ी इस लीग में खेली है।

    आइए इस बीच अर्जुन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    नीलामी

    अर्जुन को 30 लाख रुपये में MI ने अपने साथ जोड़ा था 

    अर्जुन तेज गेंदबाजी के साथ-साथ तेज बल्लेबाजी करने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें IPL 2022 की नीलामी में MI ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था।

    इसके बाद उन्हें 2023 के लिए MI ने रिटेन किया था। वह 2021 से ही टीम के साथ जुड़े हुए हैं और अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे थे।

    उन्हें रोहित ने डेब्यू कैप दी। अर्जुन ने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत मुंबई से की थी।

    करियर

    कैसा रहा है अर्जुन का टी-20 करियर? 

    अर्जुन ने टी-20 क्रिकेट में 9 मुकाबले खेले हैं और 16.50 की औसत और सिर्फ 6.60 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट झटके हैं।

    उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/10 का रहा है। उनकी स्ट्राइक रेट 15.0 की रही है। उन्होंने 180 गेंद डाली है और उनके खिलाफ बल्लेबाज 198 रन बनाए हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने 9 मैच में 20 रन बनाए हैं।

    अर्जुन अब गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

    फर्स्ट क्लास क्रिकेट

    कैसा रहा है अर्जुन का फर्स्ट क्लास करियर?

    अर्जुन 23 साल के हैं और उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7 मैचों में मौका मिला है। इस दौरान उन्होंने 12 विकेट लिए हैं और 24.77 की औसत से 223 रन बना चुके हैं।

    उन्होंने 1 शतक जमाया है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120 रन है। लिस्ट- A करियर में भी अर्जुन ने 7 मुकाबले खेले हैं और 8 विकेट झटके हैं।

    बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 119.04 की स्ट्राइक रेट से 25 रन बनाए हैं।

    बयान

    इन दिग्गज खिलाड़ियों ने दी बधाई 

    अर्जुन के डेब्यू के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ट्विटर के जरिए लिखा, "अर्जुन को मुंबई के लिए खेलते देख बहुत खुशी हुई। चैंपियन पिता को उनपर बहुत गर्व होगा। सचिन ने यह सपना देखा था। सभी को शुभकामनाएं।"

    हरभजन सिंह ने भी सचिन और अर्जुन को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "गुड लक अर्जुन तेंदुलकर, पाजी और परिवार के लिए के साथ हमारे लिए गर्व का क्षण है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    अर्जुन तेंदुलकर
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    IPL 2023

    IPL 2023: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 154 रन का लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: रविचंद्रन अश्विन को अंपायर के खिलाफ बोलना पड़ा भारी, लगा 25 प्रतिशत का जुर्माना इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम GT: कगिसो रबाडा ने IPL में पूरे किए सबसे तेज 100 विकेट  कगिसो रबाडा
    IPL 2023: PBKS को हराकर फिर से जीत की पटरी पर लौटी GT, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    अर्जुन तेंदुलकर

    अर्जुन तेंदुलकर की स्विंग के आगे नतमस्तक हुआ इंग्लिश बल्लेबाज़, देखें वीडियो क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर ने नीलामी के लिए कराया रजिस्ट्रेशन, इतनी रखी बेस प्राइस इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने किया शानदार प्रदर्शन, एक ओवर में जड़े पांच छक्के इंडियन प्रीमियर लीग
    PL 2022 नीलामी: अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    PBKS बनाम GT: शुभमन गिल ने जमाया IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    IPL 2023: KKR बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL: राहुल तेवतिया की ये विशेषताएं बनाती हैं उन्हें बेहतरीन फिनिशर, जानिए कब-कब मैच जिताए  राहुल तेवतिया
    IPL 2023: हार्दिक पांड्या पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए कारण  हार्दिक पांड्या

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: जानिए मुंबई इंडियंस के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  इंडियन प्रीमियर लीग
    क्या इस साल होगा अर्जुन तेंदुलकर का IPL डेब्यू? रोहित शर्मा ने दिया जवाब अर्जुन तेंदुलकर
    लोगों को उम्मीद रहती है, लेकिन अब मुझे इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता- रोहित शर्मा रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025