NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / क्रिस गेल ने IPL में लगाया है सबसे तेज शतक, जानिए उनके शानदार रिकार्ड्स ​
    अगली खबर
    क्रिस गेल ने IPL में लगाया है सबसे तेज शतक, जानिए उनके शानदार रिकार्ड्स ​

    क्रिस गेल ने IPL में लगाया है सबसे तेज शतक, जानिए उनके शानदार रिकार्ड्स ​

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 05, 2021
    08:30 am

    क्या है खबर?

    खेल के सबसे छोटे प्रारूप टी-20 क्रिकेट में जब-जब धाकड़ बल्लेबाजों का जिक्र होगा तब क्रिस गेल का नाम सबसे पहले लिया जाएगा।

    उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 13,000 से अधिक रन अपने नाम किए हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी सफल रहे हैं।

    बाएं हाथ के बल्लेबाज गेल IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

    IPL में उनके द्वारा बनाए गए रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    IPL करियर

    ऐसा रहा है गेल का IPL करियर

    वर्तमान में गेल IPL में सातवें सबसे अधिक रन बनाने वाले और विदेशी खिलाड़ियों में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    ​एक दशक से अधिक के IPL करियर में गेल ने 132 मैचों में 41.13 के जबरदस्त औसत से 4,772 रन बनाए हैं। इस बीच उनका 150.11 का स्ट्राइक रेट रहा है।

    ​गेल ने IPL के पिछले संस्करण में 41.14 की औसत से 288 रन अपने नाम किए थे।

    सर्वाधिक छक्के

    IPL में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं गेल

    क्रिकेट जगत में गेल को लम्बे छक्के जड़ने के लिए जाना जाता है।

    ​उन्होंने IPL इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा (349) छक्के लगाए हैं। उनके बाद इस सूची में एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 232 छक्के जड़े हैं।

    वहीं कैरिबियाई दिग्गज गेल के नाम एक पारी में सर्वाधिक छक्के (17 बनाम पुणे वारियर्स, 2013) लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।

    दूसरी तरफ उन्होंने अब तक 384 चौके भी अपने नाम किए हैं।

    रिकॉर्ड

    गेल ने IPL में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

    पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज गेल IPL में सबसे ज्यादा शतक (6) लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    ​दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने पांच शतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलते हुए बनाए हैं। वहीं सिर्फ एक शतक पंजाब की ओर से लगाया है।

    IPL में सर्वाधिक शतक लगाने वालों की सूची में गेल के बाद विराट कोहली (5), डेविड वॉर्नर (4), शेन वॉटसन (4) और एबी डिविलियर्स (3) मौजूद हैं।

    जानकारी

    गेल ने हासिल की है ये उपलब्धि

    डिविलियर्स के अलावा गेल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका IPL में 40 से अधिक का औसत और 150+ के स्ट्राइक-रेट के साथ 4,500 से अधिक रन हैं। वह IPL में सबसे तेज 4,000 रन (112 वीं पारी) बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    रिकॉर्ड शतक

    IPL में लगाया था सबसे तेज शतक

    साल 2013 में गेल ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उल्लेखनीय पारी खेली थी।

    RCB की ओर से खेलते हुए उन्होंने पुणे वारियर्स के खिलाफ सिर्फ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के भी लगाए थे। यह IPL में आज भी सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

    गेल के नाम IPL में सबसे तेज शतक (सिर्फ 30 गेंद) लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    पंजाब किंग्स
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    क्रिस गेल

    ताज़ा खबरें

    तुर्की के साथ खत्म होगा कुर्द PKK उग्रवादियों का बरसों पुराना संघर्ष, ढांचा भंग होगा तुर्की
    विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद कौन होगा नंबर-4 पर बल्लेबाजी का दावेदार? विराट कोहली
    पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे ने कहा- युद्ध कोई बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म नहीं भारतीय सेना
    लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में हुई 'RRR' की स्क्रीनिंग, राम चरण-जूनियर एनटीआर भी हुए शामिल   राम चरण

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021 नीलामी: लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस, राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा क्रिकेट समाचार
    IPL 2021 नीलामी: डेविड मलान को पंजाब किंग्स ने 1.5 करोड़ रूपये में खरीदा क्रिकेट समाचार
    IPL 2021 नीलामी: पंजाब किंग्स ने झाई रिचर्डसन को 14 करोड़ रूपये में खरीदा IPL 2021
    IPL 2021 नीलामी: उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा क्रिकेट समाचार

    पंजाब किंग्स

    IPL 2020: बेंच पर बैठे इन पांच खिलाड़ियों को मिलना चाहिए प्लेइंग इलेवन में मौका इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: KXIP के लिए जल्द खेलते नजर आएंगे गेल और मुजीब- बल्लेबाजी कोच जाफर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद से होगा KXIP का सामना, पढ़ें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: SRH ने KXIP को बड़े अंतर से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    #BirthdaySpecial: डिविलियर्स के जन्मदिन पर जानिए उनके कभी न टूटने वाले रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड-भारत पहला टेस्ट: यहां 42 रनों पर ऑलआउट हो चुकी है न्यूजीलैंड, जानिए ग्राउंड के आंकड़े क्रिकेट समाचार
    आज ही के दिन हुआ था ब्रैडमैन का निधन, शायद कभी नहीं टूटेंगे उनके ये रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: दूसरे टेस्ट की संभावित टीमें व पिच रिपोर्ट समेत पूरी जानकारी विराट कोहली

    क्रिस गेल

    इन तरीकों से ख़ुद को फिट रखते हैं क्रिस गेल, जानें उनकी फिटनेस का राज क्रिकेट समाचार
    45 साल की उम्र तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं क्रिस गेल, कहा- अभी मैं युवा हूं क्रिकेट समाचार
    नेपाल की एवरेस्ट प्रीमियर लीग में खेलते दिखेंगे क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट
    युवराज सिंह बोले- टी-20 में दोहरा शतक लगा सकते हैं ये बल्लेबाज रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025