NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021 नीलामी: लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस, राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
    अगली खबर
    IPL 2021 नीलामी: लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस, राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

    IPL 2021 नीलामी: लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस, राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 18, 2021
    04:43 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) से खेलते हुए नजर आएंगे।

    IPL 2021 की नीलामी में उन्हें RR ने 16.25 करोड़ रुपये में अपने साथ शामिल किया है। इसके साथ ही वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाडी बन गए हैं।

    बता दें IPL के पिछले सीजन में मॉरिस, विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेले थे।

    IPL 2021

    युवराज को पीछे छोड़कर IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मॉरिस

    मॉरिस 16.25 करोड़ रूपये की बड़ी धनराशि में बिकते ही IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी (विदेशी और भारतीय) बन गए हैं।

    उन्होंने IPL 2015 के लिए सबसे महंगे बिके युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है।

    बता दें युवराज 16 करोड़ के साथ अब दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

    इनके बाद IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस (IPL 2020 में 15.5 करोड़), बेन स्टोक्स (IPL 2017 में 14.50 करोड़) और ग्लेन मैक्सवेल (IPL 2021 में 14.25 करोड़) हैं।

    प्रदर्शन

    IPL 2020 में मॉरिस का प्रदर्शन

    पिछले सीजन 10 करोड़ रूपये की कीमत में बिके क्रिस मॉरिस चोट के कारण छह मुकाबले नहीं खेल सके थे।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए उन्होंने नौ मैचों में 11 विकेट हासिल किए थे और उनकी इकॉनमी (6.63) काफी शानदार रही थी।

    दूसरी तरफ बल्ले से उन्होंने सिर्फ 34 रनों का योगदान दिया था। IPL 2020 में मॉरिस को ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका था।

    जानकारी

    ऐसा रहा है मॉरिस IPL करियर

    IPL करियर में मॉरिस ने 70 मैचों में 23.95 की औसत और 157.87 के स्ट्राइक रेट से 551 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 82* के बेस्ट स्कोर के साथ दो अर्धशतक लगाए हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 80 विकेट (औसत-23.98) लिए हैं।

    संभावित कारण

    RCB ने मॉरिस को किया था रिलीज

    IPL 2020 में मॉरिस ने सीमित मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद RCB ने उन्हें रिलीज कर दिया था, जो कि चौंकाने वाला निर्णय था।

    हालांकि, टीम के डायरेक्टर माइक हेसन ने यह स्पष्ट किया था कि चोट जैसी चुनौतियों के कारण उन्हें ये बड़ा फैसला लेना पड़ा था।

    मॉरिस पिछले कुछ समय से पूरी तरह से फिट नजर नहीं आए हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी नहीं खेल सके हैं।

    क्या आप जानते हैं?

    दिल्ली की ओर से तेज अर्धशतक लगा चुके हैं मॉरिस

    क्रिस मॉरिस के नाम दिल्ली के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने IPL 2016 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ 17 बॉल में अर्धशतक लगाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    IPL नीलामी 2021

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021: गंभीर नहीं चाहते थे कि KKR कुलदीप यादव को रिटेन करे, जानिए कारण क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: 18 फरवरी को चेन्नई में होगी खिलाड़ियों की नीलामी क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: नीलामी में अनसोल्ड रह सकते हैं टीमों द्वारा रिलीज किए गए ये खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    भारत में IPL 2021 के आयोजन को लेकर आश्वस्त BCCI, खिलाड़ियों के वैक्सीनेशन पर जोर BCCI

    क्रिकेट समाचार

    विजय हजारे ट्रॉफी से पहले विदर्भ के दो खिलाड़ी मिले कोरोना वायरस पॉजिटिव घरेलू क्रिकेट
    पिछले पांच टेस्ट में किस-किस तरह से आउट हुए हैं विराट कोहली? विराट कोहली
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित के 161 रनों के साथ ऐसा रहा पहले दिन का खेल भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट: पहले दिन की महत्वपूर्ण चीजों पर एक नजर रोहित शर्मा

    IPL नीलामी 2021

    IPL 2021: ये खिलाड़ी होंगे नीलामी के लिए उपलब्ध, BCCI ने जारी की सूची इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: कौन हैं नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नयन दोषी? इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रूट ने IPL 2021 में नहीं खेलने की बताई वजह इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL नीलामी: कौन हैं अफगानिस्तान के केवल 16 साल के स्पिनर नूर अहमद? इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025