NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2019: इन रिकॉर्ड्स में RCB है नंबर वन, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2019: इन रिकॉर्ड्स में RCB है नंबर वन, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

    IPL 2019: इन रिकॉर्ड्स में RCB है नंबर वन, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Jan 17, 2019
    06:35 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग IPL के 12वें सीज़न का आगाज़ 23, मार्च 2019 से होगा।

    IPL के इतिहास पर नज़र डाले तो पता चलेगा कि इस लीग में खिलाड़ियों ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

    IPL के पिछले 11 सीज़न के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) भले ही इस लीग का खिताब हासिल करने में नाकाम रही है, लेकिन उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

    IPL 2019 से पहले हम आपको बताते हैं RCB के यूनिक रिकॉर्ड्स।

    साझेदारी

    सबसे ज़्यादा 200+ की साझेदारियां

    कोहली और डिविलियर्स के नाम IPL में सबसे लंबी साझेदारी का रिकॉर्ड है। इन दोनों ने मिलकर दो बार 200+ की साझेदारियां की है।

    कोहली और एबी ने 2016 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ 229 और 2015 में मुंबई के खिलाफ 215* रनों की साझेदारी की थी।

    वहीं कोहली ने 2012 में क्रिस गेल के साथ मिल कर 204* रनों की साझेदारी की थी। इसके साथ ही तीन बार 200+ की साझेदारियां करने वाले कोहली IPL के इकलौते बल्लेबाज़ हैं।

    किंग कोहली

    IPL के एक सीज़न में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

    विराट कोहली ने IPL 2016 में 973 रन बनाएं थे। इसके साथ ही वह IPL के एक सीज़न में बतौर बल्लेबाज़ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए थे।

    इसके साथ ही IPL के एक सीज़न में सबसे ज़्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी कोहली (4) के ही नाम है।

    IPL में एक फ्रेंचाइज़ी की तरफ से खेलते हुए सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली (4,948) के ही नाम है।

    क्रिस गेल

    2013 में जब आया था गेल स्टॉर्म

    इसमें कोई शक नहीं है कि गेल टी-20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं। दुनियाभर में टी-20 क्रिकेट खेलने वाले सलामी बल्लेबाज़ गेल किसी भी गेंदबाज़ की धज्जियां उधेड़ सकते हैं।

    टी-20 क्रिकेट के इतिहास में 2013 में RCB के लिए खेली गई उनकी 175* रनों की पारी आज भी किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

    2013 में RCB के लिए खेलते हुए गेल ने सिर्फ 66 गेंदों में नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी।

    क्रिस गेल

    गेल के नाम हैं कई रिकॉर्ड्स

    2013 में जब गेल ने 175* रनों की पारी खेली थी, तब उन्होंने IPL का सबसे तेज़ शतक (30 गेंद) बनाया था।

    गेल के ही नाम IPL के मैच की एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के (17) लगाने का रिकॉर्ड है। गेल ने RCB के लिए 7 सीज़न में 239 छक्के लगाएं हैं।

    वहीं गेल (5) ने RCB के लिए सबसे ज़्यादा शतक लगाएं हैं। ये किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक फ्रेंचाइज़ी के लिए खेलते हुए सबसे ज़्यादा शतक हैं।

    टीम टोटल

    सबसे कम और सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड RCB के ही नाम है

    RCB के नाम एक यूनिक रिकॉर्ड दर्ज है। दरअसल IPL के इतिहास में किसी टीम द्वारा सबसे कम और सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड RCB के नाम है।

    IPL 2017 में कोलकाता को होम ग्राउंड पर RCB 49 रनों पर सिमट गई थी। यह IPL के इतिहास में किसी टीम का सबसे कम स्कोर है।

    IPL 2013 में RCB ने पुणे के खिलाफ 263 रन बनाएं थे। यह IPL के इतिहास में किसी टीम का सबसे अधिक स्कोर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL Auction 2019: अनसोल्ड हो सकते हैं ये स्टार खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    IPL Auction 2019: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली, यहां जानिये प्रत्येक टीम की महत्वपूर्ण जानकारियां कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019 Auction: जानिए कौन हैं Rs. 8.4 करोड़ में बिकने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती क्रिकेट समाचार
    IPL 2019 Auction: जानिए इस सीजन सबसे महंगे दामों में बिकने वाले खिलाड़ियों के नाम कोलकाता नाइट राइडर्स

    विराट कोहली

    IPL 2019 Auction: जानिए कौन है आईपीएल इतिहास का सबसे युवा करोड़पति प्रयास राय बर्मन इंडियन प्रीमियर लीग
    ICC टेस्ट रैंकिंग: भारतीय कप्तान कोहली पहले स्थान पर काबिज, ल्यॉन ने लगाई लंबी छलांग भारतीय क्रिकेट टीम
    टीम चयन को लेकर कोहली के समर्थन में आए कोच रवि शास्त्री, आलोचकों पर साधा निशाना भारत की खबरें
    बॉक्सिंग डे टेस्ट में मेरे बल्ले से निकल सकता है दोहरा शतक- रहाणे भारत की खबरें

    क्रिकेट समाचार

    COA ने हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल को भेजा नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब BCCI
    बिहार के इस गेंदबाज़ ने रचा इतिहास, रणजी के एक सीज़न में लिए सबसे ज़्यादा विकेट बिहार
    #Opinion: इन वजहों से राजस्थान नहीं जीत सकती IPL 2019 का खिताब राजस्थान रॉयल्स
    आखिरी गेंद पर चाहिए थे छह रन और बिना बल्ला लगाए जीत गई टीम, देखें वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट टीम

    सर विवियन रिचर्ड्स ने इन चार देशों को बताया 2019 विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार भारत की खबरें
    #Alvida2018: 2018 की टी-20 की सर्वश्रेष्ठ टीम, जिसे हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा रोहित शर्मा
    #Alvida2018: साल 2018 की क्रिकेट की दुखद घटनाएं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी विराट कोहली
    IPL 2019 में डेब्यू करने वाले इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नज़रे इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025