NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इन खिलाड़ियों के लिए IPL 2019 साबित हो सकता है आखिरी सीज़न
    अगली खबर
    इन खिलाड़ियों के लिए IPL 2019 साबित हो सकता है आखिरी सीज़न

    इन खिलाड़ियों के लिए IPL 2019 साबित हो सकता है आखिरी सीज़न

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Jan 31, 2019
    05:51 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग IPL के 12वें सीज़न का आगाज़ 23 मार्च, 2019 से होगा।

    IPL 2019 का खिताब हासिल करने के लिए टीम मालिकों ने 18 दिसंबर, 2018 को नीलामी में मोटी-मोटी रकम देकर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीदा है।

    इस नीलामी के बाद जहां कुछ खिलाड़ियों को पहली बार इस लीग को खेलने का अवसर मिलेगा। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनके लिए IPL 2019 आखिरी सीज़न साबित हो सकता है।

    KXIP

    विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल

    गेल स्टॉर्म के नाम से मशहूर क्रिस गेल क्रिकेट के इस फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ हैं। वेस्टइंडीज़ के इस विस्फोटक बल्लेबाज़ के नाम IPL के इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के (292) लगाने का रिकॉर्ड है।

    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी और बढ़ती उम्र के कारण साल दर साल गेल के प्रदर्शन में कमी आने लगी है। ऐसे में अगर इस साल भी उनका बल्ला खामोश रहता है तो ये साल उनके IPL करियर का आखिरी सीज़न साबित हो सकता है।

    CSK

    स्पिन गेंदबाज़ हरभजन सिंह

    38 वर्षीय हरभजन सिंह को IPL के पिछले सीज़न की नीलामी में CSK ने अपनी टीम में शामिल किया था। हरभजन IPL 2018 के 13 मैचों में सिर्फ 7 विकेट ले पाए थे।

    IPL 2019 में स्पिन गेंदबाज़ के रूप में CSK के पास ढ़ेरों विकल्प हैं। ऐसे में टीम में हरभजन की जगह बन पाना मुश्किल है।

    बढ़ती उम्र और प्रदर्शन में गिरावट के कारण हरभजन के लिए IPL 2019 उनके करियर का आखिरी सीज़न साबित हो सकता है।

    MI

    स्टाइलिश बल्लेबाज़ युवराज सिंह

    IPL में कई टीमों की तरफ से खेले युवराज को IPL 2019 की नीलामी में पहले कोई खरीदार नहीं मिला था। उसके बाद मुंबई ने उन्हें Rs. 1 करोड़ में खरीदा है।

    IPL 2018 में युवराज ने 8 मैच में 10.83 की औसत से सिर्फ 65 रन बनाएं थे। उनके इस प्रदर्शन के बाद पंजाब ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था।

    अगर युवराज IPL 2019 में फॉर्म में नहीं लौटते हैं तो ये सीज़न उनका आखिरी सीज़न हो सकता है।

    CSK

    हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन

    2016 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हरफनमौला खिलाड़ी वाटसन ने IPL के पिछले सीज़न में अपने प्रदर्शन से एक बार फिर सभी को अपना दीवाना बना लिया था।

    IPL 2018 में वाटसन ने 555 रन और 6 विकेट अपने नाम किए थे। IPL करियर में वाटसन के नाम 3,177 रन और 92 विकेट हैं।

    IPL 2019 में वाटसन एक बार फिर अपने प्रदर्शन से धमाल मचा सकते हैं, लेकिन ये उनका आखिरी सीज़न भी साबित हो सकता है।

    MI

    तेज़ गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा

    मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा IPL के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक फ्रेंचाइज़ी के लिए ही खेला है।

    कुछ साल पहले तक मलिंगा मुंबई के मेन गेंदबाज़ थे। मलिंगा के नाम IPL में सबसे ज़्यादा विकेट (154) लेने का रिकॉर्ड है।

    IPL 2019 से मलिंगा एक बार फिर इस लीग में वापसी कर रहे हैं, लेकिन IPL का ये सीज़न उनके करियर का आखिरी सीज़न भी साबित हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    हरभजन सिंह
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    क्या है वुलर झील पर तुलबुल नेविगेशन परियोजना, जिसको लेकर उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भिड़े? उमर अब्दुल्ला
    कुणाल खेमू ने दिल खोलकर किया सेना को सलाम, लोग बोले- बड़ी जल्दी जाग गए सर कुणाल खेमू
    टेस्ट क्रिकेट: विभिन्न कप्तानों के नेतृत्व में कैसा रहा विराट कोहली का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े विराट कोहली
    श्याम कौशल ने बेटे विक्की के साथ साझा किया खूबसूरत वीडियो, खुद को बताया सौभाग्यशाली पिता विक्की कौशल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL Auction 2019: अनसोल्ड हो सकते हैं ये स्टार खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    IPL Auction 2019: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली, यहां जानिये प्रत्येक टीम की महत्वपूर्ण जानकारियां कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019 Auction: जानिए कौन हैं Rs. 8.4 करोड़ में बिकने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती क्रिकेट समाचार
    IPL 2019 Auction: जानिए इस सीजन सबसे महंगे दामों में बिकने वाले खिलाड़ियों के नाम कोलकाता नाइट राइडर्स

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: यहां जाने न्यूज़ीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल, कब और कहां देखें मैच विराट कोहली
    न्यूज़ीलैंड में रोहित और कोहली से बेहतर साबित हो सकते हैं धोनी, जानिए क्या हैं आंकड़े विराट कोहली
    ICC ने 2018 की टेस्ट और वनडे टीम में कोहली को बनाया कप्तान विराट कोहली
    #ICCAwards: कोहली ने जीते ICC के तीनों मुख्य अवॉर्ड, बने क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी विराट कोहली

    हरभजन सिंह

    IPL 2019: इन वजहों से CSK जीत सकती है इस बार का खिताब इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    टी-20 की तरह वनडे डेब्यू में भी सिराज ने किया निराशाजनक प्रदर्शन, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    IPL 2019: ये खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स में ले सकते हैं स्मिथ की जगह इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: सभी टीमों का एक-एक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़, जो अकेले दम पर जिता सकते हैं खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    स्मिथ के बाद अब वार्नर भी हुए चोटिल, विश्व कप और IPL में खेलना संदिग्ध इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025